Tranding

बजट से उम्मीद- 300 नई ट्रेनों की घोषणा संभव:13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो सकती है; बजट में 5 बड़े ऐलान संभव

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट में 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं... 1. इनकम टैक्स: 13 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री इनकम टैक्स की नई रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। इससे सैलरीड लोगों की 13 लाख रुपए की इनकम टैक्स-फ्री हो जाएगी। अभी 12.75 लाख रुपए तक कि इनकम टैक्स फ्री है। क्यों हो सकती है घोषणा फायदा: मिडिल क्लास के हाथ में आने वाला पैसा बढ़ेगा। महीने में कुछ हजार रुपए की बचत हो सकती है। ये खर्च, सेविंग या निवेश में काम आएगी। 2. किसान सम्मान निधि: 50% बढ़ सकती है सालाना रकम पीएम-किसान योजना की राशि 6 हजार से 9 हजार रुपए सालाना की जा सकती है। बीते 3 साल से इसे बढ़ाने की बात हो रही है। क्यों हो सकती है घोषणा खर्च का गणित: फिलहाल करीब 11 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। केंद्र सरकार हर साल इस पर 60 हजार से 65 हजार करोड़ रुपए खर्च करती है। इसे बढ़ाकर 9 हजार रुपए सालाना करने पर यह खर्च बढ़कर करीब 95 हजार करोड़ सालाना हो जाएगा। फायदा: देश के करीब 11 करोड़ किसान परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। 3 हजार रुपए की एक्स्ट्रा राशि से किसान अपनी खेती की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। 3. रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर: 300+ नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनें सरकार नई ट्रेनें चलाकर रिजर्वेशन की वेटिंग लिस्ट खत्म करना चाहती है। ऐसे में 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। पिछले बजट में रेलवे के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपए अलॉट किए गए थे। यह अब तक का सबसे बड़ा रेल फंड है। इस बार भी इसके बढ़ने की उम्मीद है। क्यों हो सकती है घोषणा फायदा: ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले करीब 2 करोड़ लोगों को इसका फायदा होगा। 4. पीएम सूर्य घर योजना: 2 KW के सोलर पैनल पर ₹80 हजार सब्सिडी बजट में 2 किलोवाट (KW) तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी को 30 हजार प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार करने का ऐलान हो सकता है। मौजूदा नियमों के मुताबिक 2 KW का सोलर सिस्टम लगवाने पर 30 हजार प्रति किलोवाट के हिसाब से कुल 60 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। अगर बजट में सब्सिडी 10 हजार रुपए प्रति किलोवाट बढ़ाई गई तो 2KW के सोलर सिस्टम पर कुल 80 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी। यानी 20 हजार रुपए की बचत। वहीं 2 से 3 KW के बीच के सिस्टम के लिए सब्सिडी 18 हजार रुपए प्रति किलोवाट है। 3 KW से ऊपर के सिस्टम के लिए सब्सिडी 78 हजार रुपए पर सीमित है। क्यों हो सकती घोषणा : फायदा: सब्सिडी बढ़ने से 2 KW का सिस्टम लगवाने वाले परिवारों को सीधे 20 हजार रुपए की अतिरिक्त बचत होगी। इससे न केवल परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी, बल्कि वे अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेचकर कमाई भी कर सकेंगे। 5. आयुष्मान भारत: 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को फायदा सरकार आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना का दायरा बढ़ा सकती है। वर्तमान में 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किया जा सकता है। साथ ही, सालाना ₹5 लाख के मुफ्त इलाज की लिमिट को बढ़ाया जा सकता है, ताकि कैंसर और हार्ट सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों का खर्च कवर हो सके। क्यों हो सकती है घोषणा: फायदा: इलाज का दायरा 60 साल होने से करोड़ों नए परिवार योजना से जुड़ेंगे। वहीं इलाज की लिमिट बढ़ने से परिवारों को बड़े ऑपरेशनों के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। मरीजों को बड़े और स्पेशलिस्ट अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज मिल सकेगा। गंभीर बीमारियों का खर्च कवर हो सकेगा।

Panipat News: बेबस पुलिस, बेखौफ बदमाश, विदेश में बैठकर करा रहे आपराधिक वारदात

बेबस पुलिस, बेखौफ बदमाश, विदेश में बैठकर करा रहे आपराधिक वारदात

सेमीकंडक्टर निर्माण की ओर बढ़ा आईएसएम, 65 नैनोमीटर तकनीक आधारित चिप करेगी डिजाइन

आईआईटी आईएसएम को वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रतिष्ठित टेप-आउट कार्यक्रम में चुना गया है। संस्थान 65 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित आरआईएससी-वी माइक्रोप्रोसेसर सिस्टम-ऑन-चिप डिजाइन करेगा, जो रोबोटिक्स और ड्रोन अनुप्रयोगों के लिए होगा। यह पहल भारत में चिप डिजाइन प्रतिभा विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वीएसआई पांच लाख तक की फंडिंग भी प्रदान करेगा।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब खुद का अवतार बनाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
आखिर क्यों खास है DDC 0001 नंबर, जिसके लिए शख्स ने खर्च कर दिए 2.08 करोड़ रुपए
SBI मेन ब्रांच के सामने शिवा नगर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स का कारोबार, महिला समेत राहुल गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
SIR पर घबराईं ममता, BJP ने बताया– हताशा का चेहरा
PAN Card New Rules 2026: सावधान! 1 फरवरी से बदल गए नियम, पैन कार्ड में छोटी सी गलती पर लगेगा ₹10,000 का जुर्माना
बिहार में ब्लू ड्रम वाला कांड, प्रेमिका के पति के टुकड़े करने वाला प्रेमी दोषी करार, शव को गलाना चाहता था
हरिद्वार में गंगा की धारा बदलने से हुआ बवाल, उत्तराखंड और यूपी के बीच सीमा विवाद गहराया
T20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने भरी हुंकार, लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप
इंटर परीक्षा में 222 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service