Tranding

स्पेन ने अमेरिकी सेना के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई: व्हाइट हाउस

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता, 28 वर्षीय लापता लड़की को सुरक्षित बरामद किया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 28-वर्षीय एक लापता लड़की को क्राइम ब्रांच की एनआर-आई यूनिट ने सुरक्षित बरामद कर लिया है

हरियाणा पुलिस ने डॉक्टर को थप्पड़ मार जीप में बैठाया:करनाल में कॉलर पकड़ दिया धक्का, विरोध में हड़ताल शुरू; SHO बोले- फोन पर दीं गालियां

हरियाणा के करनाल जिले के मेडिकल ऑफिसर के साथ पुलिस ने जमकर बदसूलकी की। आरोप है कि थाना प्रभारी कई पुलिस कर्मियों के साथ घरौंडा सरकारी अस्पताल पहुंचे और यहां अपने स्टाफ के साथ मौजूद मेडिकल ऑफिसर को धकियाते हुए अस्पताल से बाहर ले आए। आरोप है कि पुलिस ने डॉक्टर प्रशांत को कई थप्पड़ जड़े और कॉलर से पकड़ कर पुलिस जीप में धकेला। इसके बाद उन्हें थाने ले गए। उधर, इस अभद्र व्यवहार से गुस्साए अस्पताल स्टाफ वर्क सस्पेंड करने का ऐलान करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कर्मी डॉक्टरों को धक्का देते हुए नजर आ रहे है। उधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने एसएचओ के साथ गाली गलौज की थी। इसकी डॉक्टर ने लिखित में माफी भी मांगी है। फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ गया है। डॉक्टर एसोसिएशन पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है। एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने सस्पेंड करने की मांग की है । यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए क्या है पूरा मामला... डॉक्टर एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान कियाफिलहाल, पूरे मामले को लेकर अस्पताल स्टाफ और पुलिस आमने-सामने हैं। उधर, स्टाफ ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक अस्पताल में किसी का इलाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने की बात कही। सरकारी डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद डॉक्टर एसोसिएशन पीड़ित मेडिकल ऑफिसर के समर्थन में उतर आई है । एसोसिएशन ने जिले में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने सस्पेंड करने की मांग की है । डिप्टी सिविल सर्जन ने ली जानकारीडिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मुनेश गोयल ने बताया कि डॉक्टर प्रशांत के साथ बदसलूकी का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस के व्यवहार को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी जाएगी। थाना प्रभारी बोले- डॉक्टर ने उनसे गाली-गलौच की घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने आरोपों से अलग बयान दिया है। उनका कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें फोन किया था। बातचीत के दौरान डॉक्टर ने उनके साथ गाली-गलौच की और बदतमीजी की। उन्होंने बताया कि बाद में डॉक्टर की ओर से लिखित में माफी भी मांगी गई है।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
T20 WC में फ्लॉप शो के बाद ICC से क्यों बातचीत कर रहा श्रीलंका? खेल मंत्री बोले- ये जोखिम नहीं उठा सकते
Recharge Plan: 1849 रुपए में 365 दिन की वैलिडिटी, एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है ये प्लान
ट्रैक्टर के टायर और मडगार्ड के बीच में फंसी बच्ची:हाथरस में बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिरी, हादसे में मौत
गुमला में होली के दिन युवक ने लगायी फांसी, चार छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्राहकों के लिए अहम खबर! पीएनबी ने एटीएम से कैश निकालने की 50% घटाई लिमिट
Almora News: कांडा के प्रभारी तहसीलदार और कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
गुमला में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बाइक के पेड़ से टकराने से एक की गई जान, दूसरे ने मोटरसाइकिल के टक्कर से दम तोड़ा
Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026: बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड patna.dcourts.gov.in, हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें
रणबांका पैलेस में राजघराने संग होली: ढोल-नगाड़ों पर थिरका जोधपुर, रंगों में डूबे विदेशी मेहमान

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service