नवादा में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राज कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। डॉ. सिन्हा ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। 14.2 किलोग्राम श्रेणी में कुल 13,923 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनमें एचपीसीएल के 3913, बीपीसीएल के 7274 और आईओसीएल के 2736 सिलेंडर शामिल हैं। प्रखंडों में धावा दलों का गठन जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में धावा दलों का गठन किया गया है। इन दलों में संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और संबंधित थाना के थानाध्यक्ष शामिल हैं। इसी क्रम में, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर अमित अनुराग के निर्देशानुसार, धावा दल ने मनपसंद, बुद्धा रेजेंसी, कृष्णा कन्फेक्शनरी, पूजा स्वीट्स और डोमिनोज़ जैसे होटलों एवं रेस्टोरेंट्स में छापेमारी की। इस छापेमारी का उद्देश्य यह जांचना था कि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रयोजन के लिए तो नहीं किया जा रहा है। सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति हो जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और सभी उपभोक्ताओं तक सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
Yogi government to reopen scholarship portal: उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए योगी सरकार ने छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्रों को बड़ा मौका देने का फैसला किया है। समाज कल्याण विभाग जल्द ही शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत संचालित छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के छूटे हुए छात्रों के लिए पोर्टल दोबारा खोलेगा
अहमदाबाद, दो अप्रैल (भाषा) श्रीलंका की निजी एयरलाइन कंपनी फिट्सएयर 15 मई से अहमदाबाद और कोलंबो के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी। विमानन कंपनी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानों का परिचालन करेगी। इससे अहमदाबाद और कोलंबो के बीच पहली बार सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी। सीधी उड़ान परियोजना के साझेदारों में से एक ‘वॉकर [...]
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service