पटना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों पर भीड़ द्वारा की गई हिंसा की घटना सामने आई है, जहां अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई झड़प गंभीर कानून-व्यवस्था संकट में तब्दील हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा, फेस वार्ता: एचआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ग्रेटर नोएडा द्वारा बेकसन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सहयोग से “बिंज ईटिंग डिसऑर्डर (अत्यधिक भोजन विकार) एवं किशोरों में बढ़ते वजन” विषय पर एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर (Medical Camp) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। इस चिकित्सा शिविर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बिंज ईटिंग डिसऑर्डर, मोटापा, मानसिक तनाव एवं असंतुलित जीवनशैली से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। शिविर के अंतर्गत निःशुल्क परामर्श, होम्योपैथिक दवाएं, आहार विशेषज्ञ से सलाह तथा मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग प्रदान की गई।इस अवसर पर एचआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ. अनुज मित्तल ने कहा, आज के समय में किशोरों में बढ़ती हुई अस्वस्थ खान-पान की आदतें और मानसिक तनाव गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रहे हैं। इस प्रकार के जागरूकता एवं उपचार शिविर समाज को स्वस्थ दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के चेयरमैन एच.एस. बंसल ने अपने संदेश में कहा, हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना भी है। इस तरह के आयोजन समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने कहा, "रोकथाम और प्रारंभिक उपचार ही स्वास्थ्य प्रबंधन की कुंजी है। यह शिविर विद्यार्थियों एवं समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है।" कार्यक्रम की संयोजक सुश्री प्रीति कुनियाल ने कहा,"इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बिंज ईटिंग डिसऑर्डर के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही समय पर उचित चिकित्सा उपलब्ध कराना था, जिसमें हमें अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। इस शिविर में मुख्य चिकित्सकों के रूप में डॉ. कथिका चट्टोपाध्याय, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. मीनाक्षी यादव, डॉ. आशिता तथा योगाचार्य दीपेश बर्थवाल ने सक्रिय योगदान दिया। बकसन अस्पताल की रिसर्च टीम ने भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को “स्वस्थ भोजन – स्वस्थ मन – स्वस्थ भविष्य” का संदेश दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह शिविर विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सफल रहा।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service