Tranding

एमपी में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सरकार ने लागू की ई-चेकगेट व्यवस्था

मध्य प्रदेश सरकार ने अवैध खनिज परिवहन और राजस्व चोरी रोकने के लिए ई-चेकगेट व्यवस्था लागू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 139 मामलों में 4.12 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

दिल्ली में खत्म हुआ राहत का दौर... अब झुलसाने आ रही गर्मी, IMD ने जारी किया अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभों से मिली राहत अब खत्म हो गई है, जिससे अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

कक्षा दूसरी में 2 सीट के लिए 13 आवेदन 8 पात्र इसलिए लॉटरी से बच्चों का चयन

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को शासकीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा में लॉटरी के माध्यम से कक्षा दूसरी में प्रवेश देने पात्र बच्चों का चयन किया गया। प्रबंधन के अनुसार कक्षा दूसरी में 2 सीट के लिए 13 आवेदन मिले थे। जिसमें 8 पात्र व 5 अपात्र थे। इस लिहाज से निर्धारित सीट की तुलना में चार गुना ज्यादा आवेदन पात्र थे। जिसके चलते लॉटरी निकालने की नौबत आई। हालांकि दूसरी को छोड़ बाकी कक्षाओं के रिक्त सीटों में प्रवेश देने लॉटरी निकालने की नौबत नहीं आई क्योंकि निर्धारित सीट से कम आवेदन मिले। शिक्षा विभाग से जारी शेड्यूल के अनुसार निर्धारित आरक्षित सीट से ज्यादा आवेदन आने की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन कर 15 मई तक प्रवेश के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने निर्देश दिए गए है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन का विकल्प दिया गया था। स्पष्ट कर दिया गया था कि एक छात्र केवल एक ही विद्यालय के लिए आवेदन कर सकेगा। पिछले साल कक्षा पहली से 10वीं तक अधिकांश कक्षा में प्रवेश के लिए निर्धारित सीट से ज्यादा आवेदन मिले थे। इस वजह से अधिकांश कक्षाओं के लिए लॉटरी निकालकर बच्चो का चयन किया गया था। कक्षा पहली में 22 सीट के लिए 21 आवेदन मिले सत्र 2026-27 में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए कुल 22 सीटांे को आरक्षित किया गया। जिसके लिए 21 आवेदन मिले। सभी आवेदन पात्र थे लेकिन निर्धारित सीट से कम होने से लॉटरी निकालने की नौबत नहीं आई। कक्षा पहली में ओवरऑल कुल 50 सीटें है। सत्र 2025-26 मंे 48 बच्चों को प्रवेश मिला था। इसी तरह कक्षा दूसरी में कुल 50 सीटें है। सत्र 2025-26 मंे 50 बच्चों को प्रवेश मिला था। कक्षा तीसरी में प्रवेश के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं हुआ था। कुल 50 सीटें है। कक्षा चौथी में 7 में से 3 आवेदन अपात्र कक्षा चौथी में प्रवेश के लिए कुल 5 सीटांे को आरक्षित किया गया है। जिसके लिए 7 आवेदन मिले लेकिन इनमें 4 पात्र व 3 अपात्र रहे। इस वजह से लॉटरी निकालने की नौबत नहीं आई। कुल 50 सीटें है। सत्र 2025-26 मंे 40 बच्चों को प्रवेश मिला था। कक्षा पांचवी में प्रवेश के लिए कुल 10 सीटांे को आरक्षित किया गया है। जिसके लिए 3 आवेदन मिले। जिसमें दो पात्र व एक अपात्र रहा। इस वजह से लॉटरी निकालने की नौबत नहीं आई। कुल 50 सीटें है। सत्र 2025-26 मंे 50 बच्चों को प्रवेश मिला था। कक्षा 6 वीं व 7वीं मंे एक भी सीट आरक्षित नहीं हुआ था। 11वीं में संकायवार स्थिति कक्षा 11वीं में गणित संकाय में प्रवेश के लिए कुल 15 सीटांे को आरक्षित किया गया है। जिसके लिए 2 आवेदन मिले। दोनों पात्र है। कुल 30 सीटें हैं। सत्र 2025-26 मंे 13 बच्चों को प्रवेश मिला था। कक्षा 11वीं व 12वीं के सभी संकाय में निर्धारित सीट की तुलना में कम आवेदन मिले। पिछले सत्र अधिकांश कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाल बच्चों का चयन करने की नौबत आई थी लेकिन इस बार स्थिति विपरीत रही।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
आज का धनु राशिफल 15 मई 2026: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, यात्रा से हो सकता है लाभ
Kullu News: 15 मई के बाद हटेगी ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट
फतेहाबाद के टोहाना में पंचायत विभाग का पटवारी 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मणिपुर हिंसा की जांच कर रहे आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए छह महीने का विस्तार मिला
Rohtak News: सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Varanasi News: जम्बूद्वीप श्रीलंका मंदिर में अभिनय कार्यशाला आज से
Shahjahanpur News: तेज धूप और धूल-मिट्टी से हो रही एलर्जी...बढ़ गए मरीज
बचे हुए चावल से बनाएं ऐसा समर मील, जिसे खाकर हर कोई बोलेगा वाह, सिर्फ 15 मिनट में होगा तैयार, जानिए रेसिपी
Bahraich News: ऑनलाइन परचा सुविधा का शुभारंभ

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service