ED ने गाजियाबाद में सतत संपदा प्राइवेट मिलिटेड कम्पनी पर पर रेड की। गाजियाबाद के ऑलिव काउंटी सोसाइटी स्थित फ्लैट में सोमवार शाम को यह छापा मारा गया। जहां FEMA के तहत दर्ज केस करते हुए जांच में कंपनी पर कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद के अलावा दिल्ली में भी रेड की गई। संचालक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिस फ्लैट में ईडी की टीम पहुंची वहां कई दर्जन शराब को बोतल भीं बरामद हुई है। अब आबकारी विभाग भी कार्रवाई में जांच में जुटा है। सूत्रों से बताया गया कि ऊर्जा के लिए कोयले के इस्तेमाल के खिलाफ माहौल तैयार करने में पैसे का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली और गाजियाबाद में एक सा अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के तहत सतात संपदा प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जांच के सिलसिले में दिल्ली और गाजियाबाद में कई जगहों पर तलाशी ली।यह तलाशी ED की हेडक्वार्टर यूनिट द्वारा की जा रही है, जिसमें कंपनी और उसके मुख्य अधिकारियों से जुड़े चार ठिकानों जिनमें एक ऑफिस, एक बिजनेस स्टोर और दो रिहायशी जगहों को कवर किया गया है। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया- यह तलाशी विदेशी मुद्रा फंड की प्राप्ति और इस्तेमाल से जुड़े कथित उल्लंघनों की चल रही जांच का हिस्सा है। कंसल्टेंसी शुल्क के नाम पर भेजे गए फंड अधिकारियों ने कहा कि इस जांच का मुख्य फोकस सतात संपदा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विदेशी गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और प्रभावशाली समूहों से कथित तौर पर प्राप्त विदेशी फंड के अंतिम उपयोग की जांच करना है।ये फंड कथित तौर पर कंसल्टेंसी शुल्क के नाम पर भेजे गए थे। हालांकि, शुरुआती जांच से संदेह पैदा हुआ है कि पैसे का इस्तेमाल घोषित उद्देश्यों के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया हो सकता है।ED इस बात की जांच कर रही है कि क्या कंपनी ने सरकारी नीतियों, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में, को प्रभावित करने के उद्देश्य से खास नेरेटिव चलाने के लिए विदेशी फंडिंग प्राप्त की थी। नियमों के उलंघन की भी जांच जांचकर्ता वित्तीय रिकॉर्ड, समझौतों, बैंक लेनदेन और संचार दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि FEMA मानदंडों का कोई उल्लंघन हुआ है या नहीं। एजेंसी कंपनी द्वारा दावा की गई कंसल्टेंसी सेवाओं की प्रकृति का भी विश्लेषण कर रही है और क्या ये सेवाएं वास्तविक थीं या केवल विदेशी फंड को चैनल करने का एक जरिया थीं। जांच के हिस्से के रूप में फर्म से जुड़े व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि आगे की कार्रवाई ऑपरेशन के दौरान जुटाए गए सबूतों पर निर्भर करेगी। ED ने जांच के दौरान अतिरिक्त लिंक या संस्थाओं के सामने आने पर जांच का दायरा बढ़ाने से इनकार नहीं किया है।
जमशेदपुर के अवध डेंटल कॉलेज पर बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) कोर्स में मनमाने तरीके से नामांकन लेने का आरोप लगा है। झारखंड सरकार ने कॉलेज प्रबंधन को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। आरोप है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 68 सीटों पर रोक के बावजूद सुनियोजित ढंग से नामांकन लिया गया। कॉलेज निदेशक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रिक्त सीटों पर नियमानुसार प्रवेश हुए थे और सरकार को सूचित किया गया था।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमला नगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service