Tranding

भाजपा के ही पार्षद बोले:बिना निगम की मिलीभगत के गायें कटना संभव नहीं

राजधानी के मॉडर्न स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के मामले में अब शहर सरकार अपनों के ही बीच घिरने लगी है। भाजपा पार्षदों का भी कहना है कि बिना मिलीभगत के गायों का कटना संभव नहीं है। इस मुद्दे को वे 13 जनवरी यानी कल होने वाली परिषद की बैठक में जोर-शोर से उठाएंगे। भाजपा पार्षद भी हैरान हैं कि स्लॉटर हाउस को शुरू करने के लिए निगम ने इतनी गोपनीयता क्यों बरती। न तो परिषद को विश्वास में लिया और न ही शहर को बताया। भाजपा पार्षद अधिकारियों और कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि परिषद में ही इस मुद्दे पर चर्चा कराएंगे। सवाल: मांस 640 गायों के बराबर, फुटेज में 85 भैसें नजर आ रहीं हिंदू संगठनों ने 17 दिसंबर को स्लॉटर हाउस से निकला ट्रक पकड़ा था। इसमें 26 टन मांस मिला था। यह 640 गायों के मांस के बराबर था। निगम का दावा है कि उस दिन स्लॉटर हाउस में सिर्फ 85 भैसें थी। डॉक्टर ने भी इतनी ही भैंसों के काटे जाने की पुष्टि की थी। यही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निगम ने पुलिस को सौंप दिए हैं। सवाल है कि गायों का मांस ट्रक में कहां से आया। ट्रक में इतना मांस कहां से आया, इसका जवाब कौन देगा शहर में गायें कटना बहुत गलत है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। यह पूरा खेल बिना मिलीभगत के होना संभव नहीं है। परिषद की बैठक में हम इस पर गंभीर चर्चा और जांच की मांग रखेंगे।-पप्पू विलास, पार्षद वार्ड-34 पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं। इसमें घटना के दिन 85 भैंसें दिख रही हैं। इसके बाद भी ट्रक में इतना माल कहां से आया इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस रिपोर्ट के बाद स्लॉटर हाउस को सील कर दिया गया है। पुलिस की पूरी जांच रिपोर्ट आते ही हम जिम्मेदारों और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।-आरके सिंह, एमआईसी सदस्य, हेल्थ, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारीइस पूरे मामले में कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए। हम इस मुद्दे को परिषद में उठाएंगे। इसके लिए पटल पर अपनी बात रखते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।-देवेंद्र भार्गव, भाजपा पार्षद वार्ड-12 निगम पर सवाल: गुपचुप संकल्प से कैसे दे दी गई हरी झंडीस्लॉटर हाउस को लेकर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फरवरी 2022 में टेंडर और जून में वर्क ऑर्डर मिलने के बाद, यह प्रोजेक्ट दो साल तक गुपचुप तरीके से चलता रहा। फिर इसे कब शुरू कर दिया गया, किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिषद की चर्चा में कभी नहीं आयाप्रशासक काल में शुरू हुए इस टेंडर को दो साल के भीतर कभी भी परिषद के सामने चर्चा के लिए नहीं लाया गया। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह इन-हाउस मामला बनाकर रखा। कंपनी को मनमानी की दे दी छूट24 अक्टूबर 2025 को एमआईसी में समय सीमा बढ़ाने का एजेंडा लाया गया। इसके बाद संकल्प पारित कर कंपनी को अपनी सुविधा से काम शुरू करने की खुली छूट दे दी गई।

UP में सबसे ठंडा रहा मेरठ, न्यूनतम तापमान4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, इस तारीख तक सर्दी से राहत के आसार नहीं

Meerut weather : रव‍िवार को मेरठ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया, हालांकि दिन में धूप निकली। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी पारा गिरा। किसानों को पाले से बचने के लिए हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है।

ना देनी है कोई फीस, ना रहने का खर्च... कतर दे रहा भारतीयों को स्कॉलरशिप, जानें क्या हैं शर्तें

Study in Qatar: हायर एजुकेशन के लिए मिडिल ईस्ट में कई सारे देश हैं, जो भारतीयों के बीच धीरे-धीरे काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसमें कतर भी शामिल हैं, जहां भारतीय भी पढ़ाई कर रहे हैं।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
यूपी: ज्येष्ठ के महीने में सावन जैसा मौसम, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; आज 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी
हर साल 6 मई क्यों मनाया जात है International No Diet Day, 2026 की थीम क्या है, जानिए क्यों खास है यह दिन
RUHS का बड़ा फैसला:मेडिकल कॉन्फ्रेंस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 75 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार एवं स्टेट लेवल पर 25 हजार रुपए मिलेंगे
40 साल की बेदाग सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त
आरपी गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल में अब इमरजेंसी में पहुंचे बच्चों का तुरंत जरूरी इलाज होगा सुनिश्चित
Election Analysis: ममता पर ये मुद्दे पड़े भारी; जिन सीटों पर कटे सबसे ज्यादा नाम, उनमें से 13 जीती टीएमसी
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: सीएम
Ambala News: खिलाड़ियों को सिखाई खेल की बारीकियां
Saharanpur News: बार-बार बिजली कटने से मिलेगी मुक्ति, 1.71 लाख उपभोक्ताओं को राहत

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service