हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित फर्नीचर की दुकान की उस चार मंजिला इमारत से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों सहित पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जहां शनिवार को आग लग गई थी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसके बाद इमारत के बेसमेंट में फंसे पांच लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “इमारत के बेसमेंट से रविवार को एक बुजुर्ग महिला और दो लड़कों समेत पांच व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं।”उन्होंने बताया कि उनकी मौत दम घुटने से होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकान के मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है।तेलंगाना अग्निशमन, आपदा मोचन, आपातकालीन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग महानिदेशक विक्रम सिंह मान ने रविवार को मीडिया को बताया कि इमारत के दो बेसमेंट में फर्नीचर, कच्चा माल, रसायन, प्लास्टिक, गद्दे और फोम जैसे सामान रखे गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, बेसमेंट में एक कमरे में एक सुरक्षा गार्ड और उसके परिवार को रहने की जगह दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि बेसमेंट केवल पार्किंग के लिए बने थे।शनिवार दोपहर आग लगने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और हैदराबाद आपदा मोचन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (एचवाईडीआरएए) सहित कई एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारियों ने बताया कि हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन इमारत से उठ रहे घने धुएं के कारण अभियान में कठिनाई आ रही थी।अधिकारियों ने पहले बताया था कि बेसमेंट में जाने के लिए बने रैंप पर भी सामान रखा हुआ था, जिससे बचाव कर्मियों के लिए वहां पहुंचना मुश्किल हो गया।उन्होंने बताया कि इमारत में फंसे व्यक्तियों में एक सुरक्षा गार्ड के परिवार के सदस्य और अन्य कर्मचारी शामिल थे।परिवहन और हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने घटना पर दुख जताते हुए रविवार को कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दुकान मालिक के खिलाफ अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन ‘‘नहीं करने’’ को लेकर आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
जौनपुर में संस्कृति उत्सव-2026 और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के दूसरे दिन का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक मड़ियाहू डॉ. आर.के. पटेल, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उपहार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश यादव ने बताया कि संस्कृति उत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की गौरवशाली और प्राचीन गाथा का उल्लेख किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शासन इस समृद्ध विरासत को सहेजने और संरक्षित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस आयोजन के दौरान सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश से संबंधित मासिक पत्रिका और कैलेंडर का एक स्टॉल भी लगाया गया था। आगंतुकों में किताबों का वितरण किया गया, जिसका उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना था।
MIT कॉलेज के हॉस्टल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. लातूर की रहने वाली 20 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा का नाम अंकिता बताया जा रहा है.
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service