Tranding

Deoria News: बिना गैस सिलिंडर बुकिंग कराए मोबाइल पर आ रहा मैसेज, उपभोक्ता परेशान

Consumers are getting messages on their mobile phones without booking gas cylinders, causing trouble.

CTET 2026 की Answer Key जारी, उम्मीदवार अब ऑनलाइन देख सकते हैं जवाब और दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2026 के फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नों के सही उत्तर देख सकते हैं. इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकता है.सीबीएसई ने CTET की आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की है. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. जन्म तिथि को DD/MM/YYYY के फॉर्मेट में भरना होगा. जानकारी भरते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी. आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार यह अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा और उनके कितने सवाल सही हो सकते हैं.अगर उत्तर गलत लगे तो क्या करेंसीबीएसई ने उम्मीदवारों को यह सुविधा भी दी है कि अगर उन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर शक है, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.इसके लिए उम्मीदवार को उस सवाल को चुनना होगा जिस पर उसे आपत्ति है. इसके बाद उसे यह बताना होगा कि वह जवाब क्यों गलत मानता है. उम्मीदवार को अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज या प्रमाण भी अपलोड करना होगा. इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करना होगा.यह भी पढ़ें - सरकारी कंपनी CEL में नौकरी का मौका, इंजीनियर समेत कई पदों के लिए लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदनविशेषज्ञों की टीम करेगी जांचसीबीएसई ने कहा है कि उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों की जांच विशेषज्ञों की टीम करेगी. अगर जांच के दौरान यह पाया जाता है कि किसी सवाल का जवाब वास्तव में गलत है, तो उसमें सुधार किया जाएगा. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.फाइनल आंसर की के आधार पर बनेगा रिजल्टबोर्ड ने साफ किया है कि CTET का अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा. संभावना है कि परीक्षा का रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.ऐसे डाउनलोड करें आंसर कीउम्मीदवार सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.होमपेज पर “CTET Feb-2026 Key Challenge / Scanned Images of OMR” नाम का लिंक दिखाई देगा.इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरनी होगी.जानकारी सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी.इसके बाद उम्मीदवार उसे ध्यान से देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं.अंत में उम्मीदवार आगे के लिए उसकी प्रिंट कॉपी भी निकाल सकते हैं.यह भी पढ़ें - कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका की पढ़ाई कहां से हुई? जानिए पूरी जानकारी

Sonipat News: गन्नौर तक पहुंचेगा यमुना का पानी, 35 करोड़ होंगे खर्च

Yamuna water will reach Ganaur, 35 crores will be spent

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
How to Make Bhatura With Aata: गेहूं के आटे से बनाएं फूले फूले भटूरे, फटाफट नोट कर लें ये सीक्रेट रेसिपी
2 लाख पौधों से सजेगा फूलों का संसार:सड़क ही नहीं, मधुमक्खियों के लिए कॉरिडोर भी बनाएगा एनएचएआई; छत्तीसगढ़ से शुरुआत
विद्याधर नगर स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया उद्घाटन, राजस्थान यूनाइटेड ने पहला मैच जीता
अधूरी सुविधाओं पर नहीं मिलेगी नर्सरी की अनुमति : सुधा
ईंधन संकट में VIP बनी CNG कार, जानिए क्यों सरकार दे रही सबसे ज्यादा तवज्जो?
Mandi News: एचआरटीसी के प्रति समर्पण की मिसाल बने परिचालक ललित राजपूत
Ghaziabad News: सुबह सोसायटी में पसरा रहा सन्नाटा, परिवार ने की शांति की अपील
एक महीने में लागू हो सकता है भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: गोयल
झालावाड़ में फर्जी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल सीज, संचालक फरार

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service