Tranding

Kaithal News: दस्तावेज सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

दस्तावेज सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

H-1B नहीं मिला, अब अमेरिका में कैसे करें जॉब? OPT स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट ने बताए नौकरी के 2 रास्ते

OPT Students Job Options: अमेरिका में विदेशी स्टूडेंट्स OPT पर जॉब कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें H-1B वीजा भी मिल जाता है। ये वीजा लॉटरी से मिलता है।

ग्रीन-रघुवंशी के रनआउट से कोलकाता हारा:अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे, रहाणे का 200वां IPL मैच; KKR-SRH मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में कोलकाता की हार की बड़ी वजह दो अहम रनआउट रहे। पहले कैमरन ग्रीन और फिर अंगकृष रघुवंशी रनआउट हुए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 100 IPL सिक्स पूरे किए। SRH Vs KKR मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स... 1. रहाणे 200वां IPL मैच खेलने उतरे कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपना 200वां IPL मैच खेलने उतरे। वे ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने। उनसे पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे भारतीय दिग्गज भी मैचों की डबल सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। 2. अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 143 सिक्स लगाए हैं। अभिषेक शर्मा 101 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा हेनरिक क्लासन के नाम 89, केन विलियमसन के 64 और ट्रेविस हेड के 50 सिक्स दर्ज हैं। 3. रिंकू कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा फील्ड कैच लेने वाले प्लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह 41 कैच के साथ सबसे ज्यादा फील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके बाद आंद्रे रसेल 40 कैच के साथ दूसरे, सुनील नरेन 36 कैच के साथ तीसरे और मनोज तिवारी 30 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। 4. एलन ने पहले ओवर में 24 रन बनाए फिन एलन ने पहले ओवर में 24 रन बनाए। वे IPL की किसी पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पृथ्वी शॉ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन 26 हैं, जो यशस्वी जायसवाल ने बनाए थे। यहां से मैच के टॉप-7 मोमेंट्स... 1. शिवांग कुमार का डेब्यू हैदराबाद ने मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर शिवांग कुमार को डेब्यू कैप सौंपी। 2. हेड का कैच रहाणे से छूटा चौथे ओवर में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे से ट्रैविस हेड का कैच छूट गया। ओवर की पांचवीं बॉल सुनील नरेन ने गुड लेंथ पर ऑफ स्पिन फेंकी। हेड आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। रहाणे पीछे की ओर दौड़कर गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। 3. वरुण के डाइविंग कैच से अभिषेक आउट 8.4 ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 112 किमी/घंटा की धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी। अभिषेक शर्मा ने पुल शॉट खेला। बॉल डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई। बाउंड्री पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती तेजी से अपने दाई ओर भागे। नीचे झुककर शानदार डाइव लगाई और कैच लपक लिया। अभिषेक अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। 4. वैभव अरोड़ा को 2 गेंद पर 2 विकेट 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहली गेंद पर नीतीश रेड्डी को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। रेड्डी ने 39 रन बनाए। अगली ही गेंद पर वैभव ने सलिल अरोड़ा को भी बोल्ड कर दिया। 5. क्लासन ने रिवर्स शॉट पर सिक्स लगाया 17.2 ओवर में हेनरिक क्लासन ने रिवर्स स्कूप पर सिक्स लगा दिया। कार्तिक त्यागी ने फुल लेंथ की गेंद डाली। क्लासन ने थर्ड मैन के ऊपर से सिक्स लगा दिया। 6. वरुण ने नीतीश का कैच छोड़ा 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर वरुण चक्रवर्ती ने कैच छोड़ दिया। कार्तिक त्यागी की फुल टॉस पर नीतीश ने शॉट खेला और गेंद वरुण की ओर गई, जो बाउंड्री पर खड़े थे। उन्होंने आगे दौड़कर डाइव लगाई लेकिन कैच नहीं लपक सके। 7. ग्रीन-रघुवंशी रनआउट आउट हुए 11वें ओवर में कोलकाता ने चौथा विकेट गंवा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी रन आउट हो गए। रिंकू सिंह ने कट शॉट खेलकर सिंगल के लिए दौड़ लगाई, लेकिन फिर बीच में रुक गए। तब तक रघुवंशी आधी पिच पार कर चुके थे और वापस लौट नहीं सके। ईशान मलिंगा के थ्रो पर शिवांग कुमार ने रन आउट पूरा किया। रघुवंशी 52 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले 6वें ओवर में कैमरन ग्रीन रन आउट हुए थे। अंगकृष रघुवंशी ने गेंद को सीधा खेला, जिसे गेंदबाज ने हल्का सा रोका। इसके बाद रन लेने में कन्फ्यूजन हुआ और ग्रीन आधी पिच पर फंस गए। गेंदबाज ने वापस आकर स्टंप्स पर हिट किया। थर्ड अंपायर ने जांच के बाद ग्रीन को आउट दिया।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट कांड: फरार डॉक्टर का नोटों के साथ वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस
Lucknow News: हर सेक्टर में आंबेडकर जयंती मनाने का आह्वान
महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य की मनाई गई जयंती.
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने
इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, फिर होटल में किया दुष्कर्म, भोपाल में युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से की दरिंदगी
AI की वजह से छंटनी, आईटी सेक्टर के कर्मचारियों में हड़कंप, NITES ने उठाई नीतिगत हस्तक्षेप की मांग
ऑपरेशन मुस्कान से लौट रही खुशियां: कटिहार पुलिस ने 100 गुम/चोरी मोबाइल बरामद कर सौंपे मालिकों को
बेअदबी कानून पर 6 अप्रैल को अमृतसर में पंथक बैठक, एसजीपीसी ने जत्थेबंदियों को साझी राय बनाने के लिए बुलाया
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाले आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service