Photo: @IRIMFA_EN X account
नूरमहल में हुए ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 1 मार्च 2026 को दलीप सिंह ने अपने बेटे इकबाल सिंह उर्फ बब्बलू की हत्या की शिकायत दर्ज करवाई थी। इकबाल सिंह का शव 28 फरवरी को नकोदर रोड पर नूरमहल के पास नए हाईवे के नजदीक एक कच्चे रास्ते पर मिला था। अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना नूरमहल में एफआईआर नंबर 32 के तहत धारा 103 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। आपसी रंजिश में हुई थी हत्या जांच के दौरान सामने आया कि मृतक पिछले 17-18 वर्षों से अमरजीत सिंह कंग के घर की देखभाल करता था। वहीं, उसी घर में काम करने वाले सतनाम सिंह (मिस्त्री) और बब्बलू उर्फ लल्ला (मजदूर) के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। इसी आपसी रंजिश ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे आरोपियों ने इकबाल सिंह को रास्ते में रोककर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और दरांती जैसे तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। तकनीकी जांच और गहन छानबीन के बाद पुलिस ने 2 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सतनाम सिंह निवासी मलोवाल और बब्बलू उर्फ लल्ला निवासी पंडोरी मोतुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
Free Coding tools for Kids: अपने बच्चों को घर बैठे फ्री में सिखाएं कोडिंग, ये हैं बेस्ट टूल्स
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service