छात्र-छात्राओं को दी बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी
पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले 7 दिन मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, गत 24 घंटे में कई इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के तापमान में 2.2 डिग्री की कमी आई है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर में बारिश रिकॉर्ड गत 24 घंटे में बारिश की बात करें तो केवल अमृतसर में बहुत हल्की बारिश (ट्रेस) रिकॉर्ड की गई, जबकि बाकी सभी जिलों में मौसम पूरी तरह सूखा रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। हालांकि, बादल रहने की वजह से तापमान में कमी आई है। आज किसी तरह की बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 19 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। 13 जिलों का तापमान 33 डिग्री से अधिक मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों का तापमान 33 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहा है। सभी जिलों में तापमान गिरा है। अमृतसर में 34.8 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में तापमान 36.6 डिग्री रहा और यहां 3.0 डिग्री की कमी आई। पटियाला में 37.3 डिग्री के साथ 2.2 डिग्री की गिरावट और बठिंडा में 37.6 डिग्री के साथ 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट में राज्य का सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा एसबीएस नगर (नवांशहर) में तापमान 34.2 डिग्री रहा और 2.4 डिग्री की गिरावट आई। होशियारपुर में 34.9 डिग्री के साथ 1.0 डिग्री की कमी, रूपनगर (सलर्न) में 33.2 डिग्री के साथ 3.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मोहाली में तापमान 36.0 डिग्री रहा, जहां 0.6 डिग्री की हल्की गिरावट आई। भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 35.4 डिग्री के साथ 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आनंदपुर साहिब में तापमान 34.6 डिग्री रहा। फाजिल्का और फिरोजपुर में क्रमशः 36.8 डिग्री और 35.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 179 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज 1 मार्च से 17 अप्रैल तक बारिश की बात करें, तो स्थिति थोड़ी अलग नजर आती है। इस दौरान फिरोजपुर में 183 प्रतिशत और फाजिल्का में 167 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। दूसरी तरफ, होशियारपुर में 67 प्रतिशत की भारी कमी रही, जबकि लुधियाना में 42 प्रतिशत और जालंधर में 41 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुल मिलाकर, 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच पंजाब में औसतन बारिश सामान्य से 179 प्रतिशत अधिक रही, जो इस सीजन में असामान्य रूप से ज्यादा वर्षा को दर्शाती है।
हरियाणा के गुरुग्राम से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के छात्र छात्र तनय श्रीवास्तव ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी विषयों में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं. इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और स्कूल को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना दिया है. मेहनत, अनुशासन, सही रणनीति और लगातार अभ्यास के दम पर हासिल की गई यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी मिसाल बन गई है. तनय का मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और तैयारी ईमानदारी से की जाए, तो किसी भी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.
मेहनत और लगन से मिली सफलता
छात्र ने बताया कि उनकी सफलता का मुख्य आधार निरंतर मेहनत, पढ़ाई के प्रति गंभीरता और सही योजना रही. उन्होंने हर विषय को समझकर पढ़ने पर जोर दिया और नियमित रूप से अपनी तैयारी को बेहतर बनाया.
समय नहीं, लक्ष्य पर रहा फोकस
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने घंटों की गिनती पर ध्यान नहीं दिया.उनका उद्देश्य हर दिन तय किए गए विषयों को पूरा करना और अच्छी तरह समझना था. यही तरीका उनके लिए सबसे प्रभावी साबित हुआ.
यह भी पढ़ें - CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं के रिजल्ट में हर्षा ने कर दिया कमाल, 500 में 500 अंक लाकर रचा इतिहास
नियमित दोहराव से बनी मजबूत तैयारी
परीक्षा से पहले छात्र ने सभी विषयों का बार-बार अभ्यास किया. लगातार रिवीजन की वजह से उन्हें प्रश्नों के उत्तर देने में आसानी हुई और आत्मविश्वास भी बढ़ा.तनय ने बताया कि उन्होंने पाठ्यक्रम से जुड़ी मुख्य किताबों और अध्ययन सामग्री का उपयोग किया.इसके अलावा समझ बढ़ाने के लिए अतिरिक्त स्रोतों का भी सहारा लिया.
परिवार और शिक्षकों का मिला सहयोग
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया. छात्र के अनुसार परिवार ने हर समय प्रोत्साहित किया और शिक्षकों ने सही मार्गदर्शन देकर पढ़ाई में मदद की.
तनय अब आगे की पढ़ाई के लिए प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.उनका सपना उच्च शिक्षा प्राप्त कर शोध और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना है.उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे पढ़ाई को बोझ न समझें, विषयों को समझने पर ध्यान दें, नियमित अभ्यास करें और समय-समय पर दोहराव करते रहें. सही दिशा में लगातार प्रयास सफलता दिला सकता है.
यह भी पढ़ें - CBSE 10th Result 2026: फतेहपुर की टॉपर बनीं अर्पिता सिंह, जानें दूसरे-तीसरे नंबर पर कौन रहा?
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service