Tranding

राम मंदिर में चोरी की घटना निंदनीय, दोषियों पर कार्रवाई हो : किरणपाल कश्यप

The incident of theft at the Ram Temple is condemnable; action must be taken against the culprits: Kiranpal Kashyap.

JSSC Teacher Recruitment: सभी जिलों से रोस्टर सत्यापित होकर शिक्षा विभाग पहुंचे, जानें आपके जिले में कितनी हैं सीटें

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 8,502 सहायक आचार्यों की बहाली शीघ्र होगी, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने रोस्टर सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। JSSC जल्द ही नियुक्ति की अधिसूचना जारी करेगा, जिसमें प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के लिए इंटर व स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती होगी।

हाँगकाँग यूनिवर्सिटी द्वारा श्रेया को 1,13,300 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

हाँगकाँग यूनिवर्सिटी द्वारा श्रेया को 1,13,300 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप लखनऊ, 28 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की छात्रा श्रेया बाजपेयी को हाँगकाँग यूनिवर्सिटी ने 1,13,300 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा है। श्रेया को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और छात्रा ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की बदौलत उच्चशिक्षा हेतु विश्व प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्काॅलरशिप अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि श्रेया ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। हाँगकाँग यूनिवर्सिटी के अलावा इंग्लैण्ड एवं आस्ट्रेलिया के विश्विविद्यालयों ने भी श्रेया को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है, जिनमें इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आॅफ बर्मिंघम, यूनिवर्सिटी आॅफ ब्रिस्टल, यूनिवर्सिटी आॅफ ग्लासगो एवं यूनिवर्सिटी आॅफ नाॅटिंघम के साथ ही आस्ट्रेलिया की डेकिन यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी आॅफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया शामिल है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 110 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। श्री खन्ना ने आगे बताया कि सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
एमपी की ‘कॉफी वैली’ बनेगा कुकरू, चिखलदरा-मुक्तागिरी और मेलघाट मिलाकर तैयार होगा टूरिज्म सर्किट
स्नान से पहले भगवान शिव का करें स्मरण और ॐ नमः शिवाय जाप, मिलती हैं मानसिक शांति, सकारात्मक उर्जा का होगा संचार
Vat Purnima 2026: आज जरूर पढ़ें सावित्री-सत्यवान की यह पवित्र कथा, मिलता है पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद
छूट: 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले ओटीपी से भी राशन ले सकेंगे
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में पहरा देते सुरक्षाकर्मी
आज का वृश्चिक राशिफल 29 जून 2026: रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी, पार्टनर को दें वक्त
मैं दिल से माफी मांगता हूं...रविवार रात कोच ने दिया इस्तीफा, शर्मनाक हार के बाद लिया फैसला, साउथ कोरिया फुटबॉल में हंगामा
Jammu News: शहर में 610 सीसीटीवी की निगरानी में होगी यात्रा, कंट्रोल सेंटर से सुरक्षा की मॉनिटरिंग
Sonipat News: किरण पहल ने एशियन गेम्स का टिकट किया पक्का, अब जापान में फहराएंगी तिरंगा

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service