Tranding

एक माह पहले दफनाया शव कब्र से निकाला:पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, DM के निर्देश से होगा पोस्टमार्टम

सीतापुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर लगभग डेढ़ माह पूर्व दफनाए गए एक युवक का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह कार्रवाई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी विधिक प्रक्रिया के तहत की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम रजनापुर का है, जहां निवासी अनुराग गिरि की बीते माह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा मृत्यु के बाद गांव के ही खेत में अनुराग को दफना दिया गया था। हालांकि मृतक की पत्नी जुगुरता को पति की मौत को लेकर शुरू से ही संदेह था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही अमन पुत्र करनेश उनके पति को घर से बुलाकर ले गया था, जहां उसे शराब पिलाई गई और शराब में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पहले 2 तस्वीरें देखिए... मृतक की पत्नी का यह भी कहना है कि घर लौटते समय अनुराग अत्यधिक नशे की हालत में था और कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जुगुरता ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और पति की मौत की निष्पक्ष जांच कराने के साथ पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और अनुराग गिरि के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में मंगलवार को थाना प्रभारी बृजेश राय, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में नगर पंचायत तंबौर से जेसीबी मशीन मंगवाई गई। इसके बाद कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच संपन्न कराई गई और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सरकारी नौकरी का शानदार मौका! बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आज से करें Apply

Bihar SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. BPSSC सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है. यहां डिटेल देखें.The post सरकारी नौकरी का शानदार मौका! बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आज से करें Apply appeared first on Prabhat Khabar.

स्कूल इवेंट में स्टेज पर डांस करने पर ट्रोल हुए एक्टर गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

अपनी दमदार एक्टिंग और डांस मूव्ज से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक समय था जब इंडस्ट्री में राज करते थे। मगर अब वो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस बेसब्री से गोविंदा के बिग स्क्रीन पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:सांस्कृतिक कार्यक्रम से बुलाकर ले गया आरोपी, दो गिरफ्तार
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते PM मोदी का भाषण टला, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थागित
WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब खुद का अवतार बनाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
आखिर क्यों खास है DDC 0001 नंबर, जिसके लिए शख्स ने खर्च कर दिए 2.08 करोड़ रुपए
SBI मेन ब्रांच के सामने शिवा नगर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स का कारोबार, महिला समेत राहुल गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
SIR पर घबराईं ममता, BJP ने बताया– हताशा का चेहरा
PAN Card New Rules 2026: सावधान! 1 फरवरी से बदल गए नियम, पैन कार्ड में छोटी सी गलती पर लगेगा ₹10,000 का जुर्माना
बिहार में ब्लू ड्रम वाला कांड, प्रेमिका के पति के टुकड़े करने वाला प्रेमी दोषी करार, शव को गलाना चाहता था
हरिद्वार में गंगा की धारा बदलने से हुआ बवाल, उत्तराखंड और यूपी के बीच सीमा विवाद गहराया

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service