युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 के प्रति जागरूक करना और नीति निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में 3 फरवरी से शुरू हुई इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागी युवाओं को बजट 2026 से संबंधित 30 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके बाद द्वितीय चरण में चयनित प्रतिभागियों को निर्धारित 8 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध तैयार कर माय भारत पोर्टल के माध्यम से अपलोड करना होगा। इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक राज्य से चयनित विजेता युवाओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रत्यक्ष संवाद करने का मौका मिलेगा। इस दौरान युवा बजट 2026 एवं विकसित भारत बजट से जुड़े अपने नवाचारपूर्ण विचार प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। माय भारत केंद्र, पाली के जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि माय भारत पर आयोजित यह अभिनव कार्यक्रम युवाओं एवं आम नागरिकों में बजट 2026 को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के इच्छुक युवा www.mybharat.gov.in पोर्टल अथवा माय भारत मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। प्रश्नोत्तरी में भाग लेने की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है।
PM Modi Interaction with Exam Warriors: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 6 फरवरी को एक नए फॉर्मेट में परीक्षा पे चर्चा 2026 होगी। इसमें पीएम मोदी छात्रों के साथ परीक्षा और तैयारी पर बातचीत करेंगे।
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन सोमवार को प्रथम पाली में जीव विज्ञान और दूसरी पाली की परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल 6017 परीक्षार्थियों में से 5954 उपस्थित हुए, जबकि 63 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा में 267 परीक्षार्थियों में से 262 उपस्थित हुए। जबकि जबकि 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को पहली पाली में एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्कासित कर पुलिस को सौंप दिया गया। यह निष्कासन बरबीघा प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र पर हुई। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान ही परीक्षार्थी को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्थायी दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, उड़न दस्ता का भी गठन किया गया है। जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एडीएम लखिन्द्र पासवान, डीडीसी संजय कुमार सहित अन्य आलाधिकारी दिन पर परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण करने में जुटे रहें। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। कदाचार रोकने के लिए सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों, वीक्षकों या किसी अन्य को भी परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service