ओडिशा विधानसभा में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मुकेश महालिग ने बताया कि राज्य के 1,237 गांवों में अभी भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। सरकार का लक्ष्य है कि जून तक इन सभी प्रभावित गांवों को कनेक्टिविटी प्रदान की जाए।
UPSC Akanksha Singh News: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 301वीं रैंक को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस रैंक पर केवल एक ही अभ्यर्थी चयनित (UPSC Akanksha Singh News) हुई है। ऐसे में 301 पाने वाली अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के गाजिपुर जिले की आकांक्षा सिंह (रोल नंबर- 0856794) हैं। उनके पिता का नाम श्री रंजीत सिंह और माता का नाम श्रीमती नीलम सिंह है।
रायपुर के भाठागांव इलाके में अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जिस अवैध प्लाटिंग पर निगम का बुलडोजर चला है, उसका नाम शंकरा विहार बताया जा रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार प्लाटिंग करने वाले आरोपियों के नाम भारत और कौशल हैं। 5 एकड़ से ज्यादा में प्लाटिंग निगम अधिकारियों के मुताबिक, शंकरा विहार में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद टीम मौके पर गई और जांच की। प्लाटिंग वाले इलाके में बनाई गई मुरुम जैसी सड़कें बुलडोजर से तोड़ दी गई। कार्रवाई जिस जमीन पर हुई, वह हल्का नंबर 105/60 के अंतर्गत आती है। इसमें खसरा नंबर 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 शामिल हैं। इन जमीनों पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लाटिंग कर सड़कों और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा था। तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट, एफआईआर कराने की तैयारी निगम के अधिकारियों ने बताया कि भू-माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखकर अधिकृत जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने के बाद वैधानिक अनुमति लिए बिना प्लाटिंग कर सड़कों और अन्य संरचनाओं का निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर से कार्रवाई जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने बताया कि भाठागांव इलाके में शंकरा विहार के नाम से अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर जांच की गई और सोमवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। मुरुम सड़क को काटा गया है। मामले में जांच की जा रही है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service