लखनऊ में 100 साल से अधिक पुराने हेरिटेज पेड़ों की मैपिंग की जाएगी, जिसमें उनकी प्रजाति, स्थान और इतिहास का पूरा कैटलॉग तैयार होगा।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सीबीएसई स्कूलों के लिए टीचर टेस्ट पॉलिसी मामले में बुधवार को बहस पूरी हो गई है।
बड़वानी में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं लोक कला को समर्पित संस्था SPIC MACAY और जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त देखरेख में आयोजित पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला और कथक नृत्य समारोह का समापन हो गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना गौरी देशमुख ने प्रतिभागी बालिकाओं को कथक की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के अंतिम दिन मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गौरी देशमुख और उनकी शिष्याओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं ने भी मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया और खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में सांसद-पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल यह कार्यक्रम बुधवार रात स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के सभागृह में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर रात तक चला। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, विधायक राजन मण्डलोई, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव और नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर जयति सिंह और पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने की। देखिए तस्वीरें... कार्यक्रम में मेरिट छात्राओं को सम्मानित किया इस अवसर पर कक्षा 12वीं की मेरिट छात्रा ओमामां मंसूरी और कक्षा 10वीं की छात्रा महक गोले का सम्मान भी अतिथियों की ओर से किया गया, जिससे छात्राओं का उत्साह बढ़ा। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों और संगीत प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service