पंजाब में कांग्रेस के ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान का आज आखिरी दिन है। इस मौके पर आज दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला कार्यक्रम मलेरकोटला में और दूसरा शाम को खन्ना में होगा। दोनों कार्यक्रमों में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मलेरकोटला और खन्ना में चन्नी गुट के नेताओं की ओर से नारेबाजी किए जाने की संभावना है। खन्ना में चन्नी गुट के समर्थकों ने बड़े स्तर पर होर्डिंग्स लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है। ऐसे में माना जा रहा है कि खन्ना में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग को चन्नी समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी मलेरकोटला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमीनी स्तर पर अलग-अलग गुट सक्रिय हैं। वहीं, खन्ना में ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल और राजा वड़िंग चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद राजा वड़िंग और भूपेश बघेल रात को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पिछले नौ दिनों में हुई बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दोनों नेता यह रिपोर्ट अगले दिन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के समक्ष पेश करेंगे। दूसरे चरण में दोआबा के जिलों में बैठकें पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के पहले चरण में मालवा के जिलों में बैठकें की गई हैं। खन्ना में कार्यक्रम के साथ मालवा के सभी जिलों में बैठकों का पहला चरण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दोआबा के जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। नवांशहर में एक कार्यक्रम हो चुका है और जल्द ही दोआबा के अन्य जिलों में भी बैठकें शुरू की जाएंगी। विधानसभा स्तर पर करेंगे बैठक भूपेश बघेल ने बताया कि फिलहाल ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के तहत जिला स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। दोआबा और माझा में बैठकों के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार नई रणनीति के साथ पंजाब में चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।
मऊगंज जिले के रतनगवां में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां सामने आईं। एक स्कूल में बच्चे जर्जर भवन में पढ़ाई करते मिले, जबकि मध्याह्न भोजन लकड़ी के चूल्हे पर पक रहा था। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने मौके पर पहुंचकर समूह संचालक को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। शिविर में मिली शिकायत के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन शुक्रवार को अधिकारियों के साथ करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर संबंधित स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों को जर्जर भवन में चटाइयों पर बैठकर पढ़ाई करते पाया। भवन की खराब हालत को देखते हुए कलेक्टर ने बच्चों को उसमें बैठाने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। गैस आवंटित होने के बाद लकड़ी चूल्हे पकाया भोजन निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से सीधे बातचीत की और मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्हें ज्यादातर दिनों में सिर्फ दाल-चावल ही दिया जाता है। उन्होंने दाल में पानी अधिक होने और भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें कीं। कलेक्टर ने पाया कि मध्याह्न भोजन गैस पर पकने के बजाय लकड़ियों के चूल्हे पर तैयार किया जा रहा था, जबकि स्कूल को गैस सुविधा पहले से आवंटित है। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने समूह के संचालक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने भुगतान रोकने की चेतावनी देते हुए भोजन की गुणवत्ता सुधारने और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खाना बनाने के निर्देश दिए। हैंडपंप पर थालियां धोते दिखे बच्चे निरीक्षण के बाद एक दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा, जब नन्हे बच्चे हैंडपंप पर अपनी थालियां धोते नजर आए। जिन हाथों में किताबें, कॉपियां और कलम होनी चाहिए थीं, वे भोजन के बाद थालियां साफ करने में लगे थे। इस दृश्य ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए। कलेक्टर ने स्कूल भवन की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एक बार फिर जर्जर भवन में बच्चों के बैठने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दोहराए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नए विद्यालय भवन का प्रस्ताव भेजने को कहा। वहीं, जमीन पर मैट बिछाकर बच्चों को बैठाने की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर जोर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की शिकायतों का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्तर से जुड़े मामले भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं और उनका भी निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य यही है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके। रतनगवां के स्कूल में सामने आई तस्वीर ने हालांकि प्रशासन के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। क्या बच्चों के लिए सुरक्षित भवन, पौष्टिक भोजन और सम्मानजनक सुविधाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सिर्फ निरीक्षण और फटकार तक सीमित रहेगी, या अब व्यवस्था में स्थायी सुधार भी दिखाई देगा? निरीक्षण की अन्य तस्वीरें..
Last Updated:August 08, 2026, 10:02 IST नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट टॉप पर है. हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका अंग्रेजी ट्रेलर जारी किया, जिसने दुनियाभर पर हलचल पैदा कर दी है. हालांकि, ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर [...]
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service