यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के इक्विलिटी रेगुलेशन 2026 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी के बाहर स्टूडेंटस ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
इंदौर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर बुधवार को अजय सोनी के परिवार और इलाके के रहवासी पहुंचे। उन्होंने 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और वरिष्ठ आरक्षक प्रवीण सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। उनका आरोप था कि पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता प्रवीण सिंह ही है। ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग दोहराई परिजनों से एसीपी स्तर के अफसर ने ज्ञापन स्वीकार किया और जांच कराने का आश्वासन दिया। पिछले दिनों अजय के परिवार ने जिला कोर्ट में भी सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने जांच शुरू कर दी है। नवम्बर 2024 में गिरफ्तार और जेल में मौत एमआईजी थाने में अजय सोनी को नवंबर 2024 में उनके घर से लेकर पुलिसकर्मी प्रवीण सिंह, राहुल डाबर, रविंद्र कालू हार्डिया, सोनू पांडे, विपीन पांडे और दो अन्य ने एनडीपीएस प्रकरण में गिरफ्तार किया और जेल भेजा था। जेल में अजय की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को शिकायत दी थी। जांच में देरी पर कोर्ट में अपील मामले में एक साल बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने जिला कोर्ट में अपील दायर की। कोर्ट ने सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।बुधवार को बब्बू यादव के नेतृत्व में अजय के परिवार और रहवासी फिर से पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसीपी स्तर के अफसर को ज्ञापन सौंपा और वरिष्ठ आरक्षक प्रवीण सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी जिले के मां भाग्यराशिनी एजुकेशनल ट्रस्ट ने अलग-अलग क्षेत्र की तीन लोकप्रिय हस्तियों को सम्मानों से पुरस्कृत किया। 26 जनवरी को अगरवा स्थित ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक समारोह के बीच इन्हें सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा एवं सचिव अनवर अंसारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही मां भाग्यराशिनी एजुकेशनल ट्रस्ट की विद्वत परिषद् ने सर्वसम्मति से समाज के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले तीन नामों की घोषणा की थी। हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में एमजीसीयू के हिंदी विभाग में सहायक आचार्य डॉ. श्याम नंदन को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजेश श्रीवास्तव को "धन्वंतरि सम्मान" और प्रदर्श कला के क्षेत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर को भरत मुनि नाट्य सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के सचिव अनवर अंसारी ने किया।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service