Tranding

Bihar Board 10th Result 2026: चाय बेचने वाले की बेटी ने रचा इतिहास, बिहार में हासिल किया चौथा स्थान

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे आते ही समस्तीपुर में खुशी की लहर दौड़ गई. विभूतिपुर गांव की छात्रा ज्योति कुमारी ने पूरे राज्य में चौथा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया. आर्थिक तंगी के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने यह सफलता दिलाई.

Muzaffarnagar: शोषण करने वालों के साथ जारी रहेगा संघर्ष : मोहन प्रजापति

Muzaffarnagar: शोषण करने वालों के साथ जारी रहेगा संघर्ष : मोहन प्रजापति

Liver Disease Symptoms: क्या आपकी हथेलियां भी रहती हैं लाल? डॉक्टर ने दी चेतावनी, लिवर की बीमारी का हो सकता है संकेत

How Hands Reveal Liver Damage: लिवर हमारे शरीर में हर दिन चुपचाप सैकड़ों अहम काम करता है. खून को साफ करना, पाचन में मदद करना और हार्मोन को संतुलित रखना, ये सब जिम्मेदारियां इसी अंग पर होती हैं. लेकिन जब लिवर की सेहत बिगड़ने लगती है, तो वह हमेशा तेज लक्षणों के जरिए चेतावनी नहीं देता. कई बार इसके शुरुआती संकेत बहुत साधारण होते हैं और अक्सर लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. हैरानी की बात यह है कि लिवर से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां आपके हाथों में भी छिपी हो सकती हैं.

हथेलियों का लाल होना, त्वचा में खुजली, नाखूनों का पीला या कमजोर होना, या उंगलियों में हल्का कंपन, ये सभी फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी बीमारियों के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. अगर इन बदलावों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो गंभीर मुश्किलों से बचाव संभव है.

हाथ कैसे बताते हैं लिवर की सेहत का हाल?

डॉक्टरों के अनुसार, हाथ हमारे अंदरूनी स्वास्थ्य का आईना होते हैं. हथेलियों का रंग, नाखूनों की बनावट और उंगलियों की मूवमेंट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लिवर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं. Journal of Clinical and Experimental Hepatology में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, लाल हथेलियां और नाखूनों में बदलाव, क्रॉनिक लिवर डिजीज की प्रगति से जुड़े हो सकते हैं. इसके लक्षण कुछ इस तरह होते हैं-

उंगलियों का मुड़ना या अकड़ना

अगर आपकी उंगलियां धीरे-धीरे अंदर की ओर मुड़ने लगें या हथेली में खिंचाव महसूस हो, तो यह ड्यूप्यूट्रेन कॉन्ट्रैक्चर हो सकता है. यह समस्या तब होती है, जब हथेली के नीचे की त्वचा मोटी और सख्त होने लगती है. यह सिरोसिस जैसी क्रॉनिक लिवर बीमारियों और ज्यादा शराब पीने वालों में ज्यादा देखी जाती है.

सफेद नाखून और ऊपर गुलाबी लाइन

अगर नाखून ज्यादातर सफेद दिखें और उनके सिरे पर हल्की गुलाबी या लाल पट्टी नजर आए, तो यह टेरीज नेल्स हो सकते हैं. यह बदलाव लिवर सिरोसिस में खून के प्रवाह और प्रोटीन लेवल में गड़बड़ी के कारण होता है.

नाखूनों का उभरा और गोल होना

नाखूनों और उंगलियों का गोल और फूला हुआ दिखना आमतौर पर फेफड़ों या दिल की बीमारी से जुड़ा माना जाता है, लेकिन यह लंबे समय से चली आ रही लिवर बीमारी में भी देखा जा सकता है. लगातार ऐसा दिखे तो मेडिकल जांच जरूरी है.

हाथों में फड़फड़ाहट या कंपन

अगर हाथ फैलाने पर उनमें अनियंत्रित झटके या फड़फड़ाहट हो, तो इसे एस्टेरिक्सिस कहा जाता है. यह एडवांस लिवर डिजीज की गंभीर स्थिति हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी का संकेत हो सकता है और तुरंत इलाज की जरूरत होती है.

हथेलियों और तलवों में लगातार खुजली

बिना किसी रैश के हथेलियों और पैरों के तलवों में तेज खुजली होना बाइल के जमाव का संकेत हो सकता है. यह समस्या रात में या गर्म पानी से नहाने के बाद ज्यादा बढ़ सकती है.

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी?

अगर हाथों में ऐसे बदलाव दिखें जैसे लाल हथेलियां, नाखूनों का अजीब रंग, कंपन या लगातार खुजली, तो इन्हें नजरअंदाज न करें. समय पर जांच से लिवर को होने वाले गंभीर नुकसान को रोका जा सकता है.

ये भी पढ़ें-क्या होती है हाथी पांव वाली बीमारी, क्या इसमें सच में हाथी जैसा हो जाता है पैर?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
CBSE 9th,11th Result 2026 Direct Link: सीबीएसई 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी, इस DOE Link पर देखें सबसे पहले मार्कशीट
भारत विकास परिषद शाखा लालसोट के वार्षिक चुनाव, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
“ऑपरेशन फिनिश नीतीश” बीजेपी ने कराया, नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे पर रोहिणी आचार्या का हमला
कुंडली में है विवाह दोष तो प्रदोष व्रत के दिन बस कर लें ये उपाय, जल्द गूंजेगी शहनाई
कुवैत के पावरप्लांट पर ईरान का हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत
आज का मिथुन राशिफल 29 मार्च 2026: जल्दबाजी से बचें, सोच समझकर लें फैसले
Dehradun News: केदारनाथ हेली की तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगी बुकिंग
MI vs KKR: मुझसे मत पूछो... जीता हुआ मैच हारने के बाद झल्लाए कप्तान रहाणे, इन प्लेयर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा
सहारनपुर में महिला का हैक हुआ फेसबुक अकाउंट:पीड़िता बोली-निजी जानकारी के दुरुपयोग की आशंका, अकाउंट स्थायी रूप से डिलीट कराने की मांग, साइबर सेल में FIR

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service