Tranding

स्क्रीन से पन्नों की ओर’ पठन संस्कृति महोत्सव में किताबों से जुड़ने का संदेश

प्रयागराज में राज्य स्तरीय आयोजन, विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने और नियमित पठन के लिए किया गया प्रेरित

राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म, पारा 40°C:2 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून, अब तक 22 फीसदी कम बारिश

राजस्थान में मानसून की बेरुखी बरकरार है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 1 सितंबर तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर से 2 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। रविवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप रही। सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिलानी (झुंझुनूं), चूरू, फलोदी, बीकानेर और जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में दिन में धूप रहने के साथ हल्की हवा चली। इससे कई शहरों के तापमान में मामूली गिरावट हुई। उमस से राहत रही। बाड़मेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मानसून के बड़े अपडेट्स... बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी बंगाल और ओडिशा तट पर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना है, जिसके अगले 24 घंटे में और स्ट्रॉन्ग होकर वेलमार्क लो-प्रेशर एरिया में तब्दील होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से आगामी दिनों मानसून के कोर-जोन (ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मानसून ट्रफ अभी अमृतसर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गोरखपुर, पटना, जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश : राजस्थान में 1 जून से अब तक कुल 364.7MM औसत बरसात होती है। इस सीजन में अब तक कुल औसत बरसात 282.6MM हुई है, जो सामान्य से 22 फीसदी कम है। अब आगे क्या... मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले 3 दिन मौसम ड्राई रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राज्य में अधिकांश हिस्से में मौसम ड्राई रहने, धूप निकलने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल जयपुर में रविवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। दिन में हल्की हवा चलने से तापमान में मामूली गिरावट हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है। कोटा में रविवार को भी बारिश नहीं हुई। सुबह से ही धूप खिली रही। रविवार को अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। जोधपुर में रविवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह बादल छाए और हवा चली। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन तक बारिश का अलर्ट नहीं है। अलवर में पिछले चार दिन से बारिश नहीं होने पर लोग उमस से बेहाल हैं। शहर में सुबह 8 बजते ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बीच-बीच में चलने वाली हल्की ठंडी हवा से लोगों को पलभर की राहत जरूर मिलती है। अलवर में रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अजमेर जिले में मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। रविवार सुबह से धूप खिली रही। गर्मी और उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून सीजन में अब तक अजमेर जिले में 419.0 MM बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 385 MM होनी चाहिए थी। इस तरह सामान्य से 8% अधिक बारिश हुई है। उदयपुर में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। सुबह ठंडी हवा चली और मौसम सुहावना रहा। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप तो कभी बादल छाए रहे। पिछले करीब दो सप्ताह से उदयपुर में बारिश नहीं हुई। उदयपुर में दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। सीकर में रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। यहां न्यूनतम तापमान 23.5 और अधिकतम 37 डिग्री दर्ज किया गया।

Dahi Paneer Ki Sabji: मेहमान आएं या परिवार हो साथ, झटपट तैयार करें दही बैंगन-पनीर की लजीज सब्जी, आसान है रेसिपी

Dahi Paneer Ki Sabji: बारिश के मौसम में अगर कुछ चटपटा, खट्टा और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो दही बैंगन और पनीर की भरमा सब्जी एक बेहतरीन विकल्प है. बैंगन, दही और पनीर के अनोखे मेल से तैयार यह सब्जी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
बगहा में जमीन विवाद पर बवाल, पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई जवान घायल
मजबूत घरेलू मांग, निवेश और सेवा क्षेत्र में वृद्धि से तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था: इंडस्ट्री चैम्बर्स
पिछोर में सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
Darbhanga News : 20 घंटे के प्रशिक्षण से संस्कृत बोलना, पढ़ना व लिखना सीख सकते, दैनिक व्यवहार में प्रयोग की सलाह
GATE 2027: IIT मद्रास द्वारा पंजीकरण की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी
Anupam Kher Upcoming Movie: 42 साल के करियर में 555वीं फिल्म करने को तैयार अनुपम खेर, जल्द शेयर करेंगे फिल्म की डिटेल्स
अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत, 15 लापता; राहत-बचाव अभियान जारी
साल में सिर्फ तीज पर बनता है ये खास सत्तू, मिट्टी में सिकती दाल और देसी घी-शक्कर से आता है अनोखा स्वाद
वजन घटाने की शुरुआत कैसे करें? AIIMS एक्सपर्ट से जानें

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service