Tranding

चिंता करना मस्तिष्क का स्वभाव : भारती

चिंता करना मस्तिष्क का स्वभाव : भारती

आज की सरकारी नौकरी:बिहार सेकेंड इंटर लेवल के तहत 25,311 भर्ती; रेलवे में 21,997 वैकेंसी; BSNL में 120 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार सेकेंड इंटर लेवल के तहत 25,311 भर्ती की। रेलवे में 21,997 पदों पर वैकेंसी की। साथ ही, भारत संचार निगम लिमिटेड में 120 पदों के भर्ती के नोटिफिकेशन की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.... 1. बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में 809 वैकेंसी बढ़ी बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से सेकेंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के तहत 809 वैकेंसी बढ़ा दी गई है। अब कुल मिलाकर 25,311 पद भरे जाएंगे। इससे पहले इस भर्ती के माध्यम से कुल 23,175 पदों पर भर्ती होनी थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पहले आवेदन कर दिए थे, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही आवेदन करने की तारीख बढ़ाकर 16 फरवरी, 2026 कर दी गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : फीस : सैलरी : सिलेक्शन प्रोसेस : एग्जाम पैटर्न : कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स : ऐसे करें आवेदन : पदों की संख्या बढ़ने का नया नोटिफिकेशन पदों की संख्या दोबारा बढ़ने का नया नोटिफिकेशन ऑनलाइन आवेदन लिंक 2. रेलवे में 21,997 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 21,997 पदों पर ग्रुप डी का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 31 जनवरी यानी आज से हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 5 मार्च से 14 मार्च, 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। रेलवे बोर्ड नोटिफिकेशन के अनुसार, एक बार रेलवे जोन चुनने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : सैलरी : एग्जाम पैटर्न : क्वेश्चन टाइप : ड्यूरेशन : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. भारत संचार निगम लिमिटेड में 120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 120 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारी ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकेते हैं। फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 29 मार्च, 2026 को किया जाएगा। वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेलीकॉमन ऑपरेशंस: फायनेंस: एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : फीस : एग्जाम पैटर्न : एग्जाम सेंटर के लिए चुने गए शहर के नाम : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. UCIL में 364 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ​​​​​​ वैकेंसी डिटेल्स : एक्स आईटीआई एक वर्षीय ट्रेड अप्रेंटिस ट्रेनिंग : टेक्नीशियन अप्रेंटिस ट्रेड : ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनिंग : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : स्टाइपेंड : सिलेक्शन प्रोसेस : ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 वैकेंसी, झारखंड PSC का नोटिफिकेशन जारी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारतीय डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती की। बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 वैकेंसी की। साथ ही, झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने की। पूरी खबर यहां पढ़ें

एन. रघुरामन का कॉलम:पैसा और त्याग कभी बराबरी से नहीं तौले जा सकते

कई साल पहले मैंने अपने माता-पिता का फ्लैट अपनी बहन को देने का फैसला किया था। जब इस पर सवाल उठे, तो मैंने कहा यह इस बात की ईमानदार स्वीकृति थी कि पिता के गंभीर बीमार होने पर बहन ने ही उनकी देखभाल की थी। अधिकांश परिवारों की तरह हमारे परिवार में भी दो तरह के सिबलिंग्स थे- एक ‘सैटेलाइट चाइल्ड’ यानी मैं- सफल, दूर रहने वाला, पैसे भेजने वाला। और दूसरी ‘केन चाइल्ड’ यानी मेरी बहन- जो पिता को कई बार अस्पताल ले गईं और अंत तक उनकी देखभाल करती रहीं। उसी दौरान उसकी सेहत भी बिगड़ी, जिसकी परेशानियां आज तक बनी हुई हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में मुझे अपने जीवन का यह छोटा-सा हिस्सा फिर याद आ गया, जब मुझे मुंबई के एक ऐसे अस्पताल जाना पड़ा, जहां मेरे परिवार के एक सदस्य भर्ती थे। पास के कमरे में एक अन्य महिला भर्ती थीं और उनका बेटा उनकी देखभाल कर रहा था। बगल के कमरे में बैठे-बैठे मैं उस बेटे और विदेश में रहने वाले उसके बड़े भाई की बातचीत सुन सकता था। छोटे बेटे और मां की बातचीत से मुझे समझ आ रहा था कि पैसे बड़ा भाई भेज रहा था और मां की रोजमर्रा की जरूरतों की जिम्मेदारी छोटा भाई निभा रहा था। एक बार छोटे भाई ने गुस्से में फोन पर कहा कि हर बात पर यह मत जताया करो कि तुमने इसके लिए पैसे भेजे, उसके लिए पैसे भेजे। जैसे ही उसकी नजर मुझ पर पड़ी, वह फोन लेकर बाहर चला गया। जो मुझे समझ आया, वो यह था कि बड़ा बेटा विदेश में था और शायद सोच रहा था कि मेरी वजह से बिल चुकाए जा रहे हैं; मेरी वजह से मां ठीक से खा रही हैं और उनकी देखभाल हो रही है; मेरी वजह से चीजें ‘हैंडल’ की जा रही हैं। वहीं छोटा बेटा अलग-अलग बातचीत में यह बताते हुए सुना गया कि उसकी मां भूल जाती हैं कि अस्पतालों में कई बार उनके भर्ती रहने के दौरान वही हर समय मौजूद रहा था, लेकिन उन्हें हमेशा याद रहता है कि बड़ा बेटा उनकी देखभाल के लिए पैसे भेजता है। एक बार उन्होंने उसे काट भी लिया था, लेकिन वह उन्हें छोड़ नहीं सकता ​​​था, क्योंकि उनकी देखभाल करने वाला कोई और नहीं था। इस हफ्ते जब मैं एक रात वहां गया तो मैंने सुना कि छोटा भाई फूट पड़ा और ऊंची आवाज में बोला- भाई, मैं तुम्हारा शुक्रगुजार हूं, क्योंकि तुम्हारे पैसों की वजह से मैं मां को सबसे अच्छा इलाज दिला पा रहा हूं। लेकिन तुम पैसा भेजकर चैन की नींद सो जाते हो, जबकि मैं बीते चार सालों में एक भी रात ठीक से नहीं सो पाया हूं। तुम्हारे पैसे सुबह तीन बजे उनकी चादरें साफ नहीं कर पाते, मैं करता हूं। जैसे ही उसने मुझे बाहर आते देखा, वह अचानक रुक गया। मैं उसे खुलकर बोलने देने के लिए वापस अंदर चला गया। उसने बोलना जारी रखा- भाई, शायद तुम्हें पता भी नहीं कि उन्हें नहलाते समय उठाते हुए मेरी कमर में चोट लग गई थी। डॉक्टर ने बताया कि मुझे हर्नियेटेड डिस्क हो गई है। लेकिन मैं अपने लिए समय ही नहीं निकाल सकता, क्योंकि वे अस्पताल में हैं। तुम्हें अंदाजा नहीं है, भाई। तुम्हारे पैसे उन्हें तब थाम नहीं पाते हैं, जब वे गिर रही होती हैं- यह याद रखना। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। वह कितनी सच्ची बात कह रहा था! आज तक किसी ने नहीं सुना कि पैसा डायपर बदल सकता है या अकेलेपन में सहारा दे सकता है। शायद इसी वजह से मुझे अपनी बहन की​ याद आई। जब मैं पिता की दवाइयों के पैसे देता था, तो वही उन्हें दवा खिलाती थी। हो सकता है अंतिम संस्कार का खर्च मैंने उठाया हो, लेकिन आखिरी पल में पिता का हाथ उसने ही थामा था। तब उसने मुझे फोन करके कहा ​था- भाई, मैंने उन्हें जाते हुए देखा। उस दिन मैंने खुद को कोसा। अस्पताल से डिस्चार्ज कराने से ठीक दो घंटे पहले मैं उनके साथ था, लेकिन उनके अं​​तिम क्षण में यह सैटेलाइट सक्सेसफुल चाइल्ड- यानी मैं- वहां मौजूद नहीं था। फंडा यह है कि विरासत का मतलब सम्पत्ति को बराबर-बराबर बांटना नहीं होता। इसका मतलब यह पहचानना भी होता है कि किसने अपने जीवन में ज्यादा त्याग किए, ताकि कोई और अपना जीवन संवार सके। पैसा और त्याग कभी बराबरी से नहीं तौले जा सकते।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
टेनेट ने जर्मन राज्य को अपने जर्मन व्यवसाय में 25.1% हिस्सेदारी बेची
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की दर्दनाक मौत
पाली के युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका:माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू, सवालों के देंगे होंगे आंसर
PPC 2026: एग्जाम वॉरियर्स का इंतजार खत्म, PM मोदी के साथ 6 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, जानिए कैसे और कहां?
न हड्डियों की बीमारी, न विटामिन की कमी, फिर भी क्यों रहता है मसल पेन? डॉक्टर ने बताया
राजस्थान के पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन
Rohtak News: आशा कार्यकर्ता यूनियन की मांगों पर सहमति बनी
Udhampur News: भाजपा नेताओं ने बजट को सराराकांग्रेस, पीडीपी ने बताया लाॅलीपाॅप
ट्रंप का यूटर्न: टैरिफ घटाकर 25 से 18% किया, PM मोदी से बातचीत के बाद फैसला

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service