Tranding

जालौन में बाइक से गिरी महिला की मौत:पुलिया पर झटका लगने से हुआ हादसा, पति के साथ लौट रही थी

जालौन के आटा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय महिला जयदेवी की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई जब वह अपने पति राजपाल के साथ कठपुरवा गांव में एक शादी समारोह से बाइक पर घर लौट रही थीं। बताया गया कि बाइक पर कुछ सामान और बैग भी रखे थे। इटौरा-कदौरा मार्ग पर कठपुरवा से कुछ दूर स्थित एक पुलिया के पास पहुंचने पर सड़क पर अचानक झटका लगा। इससे जयदेवी का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। घबराए पति राजपाल ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से जयदेवी को दूसरे वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण शनिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं। सूचना मिलने पर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मवाना तहसील, ब्लॉक का निरीक्षण किया:कार्यप्रणाली सुधारने, अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मवाना तहसील और विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पटलों, संग्रह अनुभाग, आरसी कार्यालय, तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट और अभिलेखागार कक्ष का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने कार्यरत कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर और पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, जनसुविधाओं और राजस्व न्यायालयों में मामलों के निस्तारण की स्थिति का भी जायजा लिया। डॉ. सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को लंबित मुकदमों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और अभिलेखों को दुरुस्त करने के लिए कहा। अमीनों को आरसी की वसूली में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने जोर दिया कि पुराने वादों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए, क्योंकि इससे आम जनता को राहत मिलती है और शासन-प्रशासन पर उनका विश्वास बढ़ता है। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा नियमित जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम मवाना संतोष कुमार, एसडीएम न्यायिक मृदुला दुबे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, बीडीओ सहित तहसील व ब्लॉक मवाना के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Yoga For Flexibility: शरीर की अकड़न दूर कर लचीलापन बढ़ाएंगे ये 12 आसान योगासन, रोजाना 15 मिनट में दिखेगा असर

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
वैश्विक अनिश्चितता के बीच बैंक ऑफ कनाडा निर्णय पर निर्भर रहेगा
नए ईरानी राष्ट्रपति ने सीजफायर की अपील की, ट्रंप ने नए दावे किए।
लखनऊ में भजनों के बीच मनीं श्रीराम की छठी, भोग वितरण व पूजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 IITs, देखें एडमिशन प्रोसेस
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आज से नए कलेक्टर रेट लागू, जमीन खरीदना हुआ महंगा
क्या है ऑटिज्म डिसऑर्डर, बच्चों को कैसे करता है प्रभावित, इन 5 संकेतों को नजरअंदाज न करें माता-पिता
बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न देने पर ग्राहकों से मारपीट:कुशीनगर गैस एजेंसी पर दबंगई, कालाबाजारी का आरोप
Neha Oraon wrestling gold

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service