वैदिक ज्ञान, संगीत, नृत्य और रंगमंच का अद्भुत संगम रविवार को भारतेन्दु नाट्य अकादमी के राज बिसारिया प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में देखने को मिला। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज और भारतेन्दु नाट्य अकादमी के सहयोग से श्री नागरी नाटक मण्डली, वाराणसी ने वैदिक ज्ञान परंपरा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ‘ऋतं वदिष्यामि’ का प्रभावशाली मंचन किया। सुमन पाठक के परिकल्पना और निर्देशन में तैयार इस प्रस्तुति ने दर्शकों को वेदों की मूल अवधारणाओं से परिचित कराया। नाटक में चारों वेदों की उत्पत्ति, उनके महत्व और वैदिक ज्ञान की शाश्वत परंपरा को रंगमंचीय शैली में प्रस्तुत किया गया। ऋग्वेद के अग्नि सूक्त, इन्द्र सूक्त और नासदीय सूक्त सहित विभिन्न वैदिक मंत्रों का सस्वर पाठ किया गया, जिसने प्रस्तुति को आध्यात्मिक और प्रभावशाली बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति सजीव व मधुर बनी संगीत प्रस्तुति की विशेषता यह रही कि नवांकुर कार्यशाला के छात्रों ने संस्कृत मंत्रों का उच्चारण और अभिनय किया। समवेद के स्वरों का प्रशिक्षण सुचरिता ने दिया, जिससे विद्यार्थियों की प्रस्तुति और अधिक सजीव व मधुर बनी। नाटक की शुरुआत नृत्य से हुई। इसके बाद चारों वेदों की अवतारणा, देवताओं द्वारा ब्रह्मा से नाट्य के सृजन का आग्रह और पंचम वेद ‘नाट्यवेद’ की स्थापना का दृश्य प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। आगे देवासुर संग्राम, समुद्र मंथन, शिव तांडव और पार्वती द्वारा लास्य की उत्पत्ति जैसे प्रसंगों को आकर्षक रंग-संयोजन, संगीत और अभिनय के साथ प्रस्तुत किया गया। शांति पाठ के साथ नाटक का समापन हुआ, जिस पर दर्शकों ने कलाकारों की सराहना करते हुए तालियों से उत्साह बढ़ाया ।
रायपुर : कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। सरगुजा जिले के विकासखंड...
Vegetable Pasta: वेजिटेबल पास्ता एक स्वादिष्ट स्नैक्स है जो काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाना भी बहुत सरल है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service