Tranding

09 संकुल केंद्रों पर मंडे मेगा क्विज, 3600 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रखंड के सभी नौ संकुल संसाधन केंद्रों पर सोमवार को मंडे मेगा क्विज-08 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल के करीब 2400 तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 1200 छात्र-छात्राओं सहित कुल 3600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ई-शिक्षा कोष से प्राप्त प्रश्नपत्रों के आधार पर सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवालों के उत्तर दिए। हेडमास्टर सरोज कुमार, अरुण कुमार, नंदकिशोर पंडित और गणेश झा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देती हैं। प्रतियोगिता में प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और कलम देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मंडे मेगा क्विज का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र चुनने की प्रेरणा मिलती है और नियमित अभ्यास से उनकी सफलता की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता और उसका सकारात्मक परिणाम शुरू से ही दिखाई देने लगता है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में हेडमास्टर प्रेम कुमार, अभिषेक आनंद, पिंकी कुमारी, समन्वयक शंभू महतो, रमण झा, कंचन कुमारी, अभय कुमार, पृथ्वीराज, खुश्बू कुमारी, वनिता कुमारी, सिकंदर सहनी, संतोष कुमार साह सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ठनका का कहर : महिला समेत 4 लोगों की मौत, 3 लोग झुलसे

सोमवार को जिले में मौसम का कहर लोगों पर भारी पड़ा। अलग-अलग प्रखंडों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। सबसे अधिक घटनाएं धनरोपनी के दौरान खेतों में हुईं। बौंसी, कटोरिया, धोरैया और शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में हुई इन घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से सहायता राशि देने की बात कही है। शंभूगंज प्रखंड में सोमवार दोपहर बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पहली घटना वैदपुर गांव की है। यहां रुपेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी नीलू देवी धान की रोपनी कर रही थीं। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। खेत में काम कर रही सुलेखा देवी भी झुलस गईं, जिनका इलाज शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। नीलू देवी के पति बेंगलुरु में काम रहते हैं। उनके निधन से दो बेटियों और एक बेटे के सिर से मां का साया उठ गया। बरौथा गांव में विद्यालय से लौटने के बाद शौच के लिए बहियार गए चौथी कक्षा के छात्र आर्यन की वज्रपात से मौत हो गई। कटोरिया प्रखंड के धनौछी गांव के लालचन टोला में सोमवार दोपहर बाद वज्रपात से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गणेश महतो की 75 वर्षीय पत्नी सिरिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिरिया देवी गांव के पास नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। वह घर लौट रही थीं, तभी तेज आवाज के साथ पास में ही बिजली गिरी। धोरैया के हसनपुर गांव की महिला गुलिस्ता खातून की सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना राजबान बहियार में हुई। गुलिस्ता अन्य महिलाओं के साथ धनरोपनी कर रही थीं। मृतका अख्तर अंसारी की पुत्री थीं। उनका विवाह झारखंड के बसंतराय के कुमराकोल गांव निवासी जिब्राइल अंसारी से हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण वह पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही थीं। बौंसी के असनाहा गांव में सोमवार को धनरोपनी के दौरान वज्रपात से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना शासन गांव के समीप कुरकुटिया बहियार की है। असनाहा गांव की आधा दर्जन महिलाएं खेत में धनरोपनी कर रही थीं। अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश के साथ बिजली चमकने लगी। बारिश से बचने का मौका मिलने से पहले पिंटू कुमार की पत्नी नेहा देवी (30) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।

केला खाने से पहले जान लें ये बातें, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान, डिटेल में पढ़ें

Banana Benefits : केला एक ऐसा फल है जो सालभर आसानी से उपलब्ध रहता है और ज्यादातर लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए केला फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। ...

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
हर बार नई टेस्ट वाली साबूदाना खिचड़ी, 5 आसान रेसिपी जरूर करें ट्राई
‘गहलोत-डोटासरा में शीत युद्ध’, मदन दिलावर का तंज, बोले, ‘गर्मियों में चलता तो सेहत के लिए अच्छा रहता’
International Footwear Fair 2026: भारत मंडपम में 3 दिन लगेगा इंटरनेशनल फुटवियर मेला, 15 हजार से ज्यादा कारोबारी होंगे शामिल
Aaj ka Rashifal:4 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Bihar Panchayat Delimitation: पंचायतों के नए परिसीमन की तैयारी तेज, जानिए कैसे तय होंगी आपके गांव की नई सीमाएं
कोच बनने की अटकलों पर बेन स्टोक्स का जवाब वायरल, जानिए क्या बोले पूर्व कप्तान
जौनपुर डीएम ने की ओटीडी सेल की समीक्षा:जीडीपी आंकड़ों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया
शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का और निफ्टी 24,550 के नीचे फिसला; शयरों में 3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट
आकिब नबी की प्रेरक कहानी, दोस्त का साथ और पिता का फैसला बना टेस्ट टीम तक पहुंचने की कुंजी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service