अम्बेडकरनगर : चौपाल में किसानों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण, के बाद एक पेड़ मां के नाम’अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण। ।। पूनम तिवारी।। दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद में सिंचाई मंत्री आदरणीय स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर जनपद सिंचाई बंधु के तत्वावधान में शिवलीपुर हेड पर सिंचाई चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी ने की। चौपाल में किसानों की सिंचाई एवं अन्य समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान किसानों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। उपाध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी ने अधिकारियों के साथ शिवलीपुर हेड से जहांगीरगंज रजवाहा तक चल रहे सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उन पर ट्री गार्ड भी लगाए गए। अधिकारियों एवं किसानों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता अयोध्या ध्रुव चंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता एवं सचिव टांडा शोभित कुशवाहा, सहायक अभियंता आनंद दुबे, संजीव सोनकर, ध्रुव अग्रवाल, प्रगतिशील किसान राम मगन वर्मा, राहुल तिवारी, अजय मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
आम का सीजन चल रहा है तो एक बार मैंगो आइसक्रीम तो ट्राई करनी ही चाहिए. इस आर्टिकल में हम देखेंगे सिर्फ 3 इंग्रेडिएंट्स से बनने वाली मैंगो आइसक्रीम की रेसिपी जो बेहद क्रीमी है और कमाल की स्वादिष्ट लगती है.
बारां में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित योग शिविर ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया। क्या योग वाकई एक संपूर्ण जीवन पद्धति बन सकता है? जानें इस खास आयोजन की विस्तृत रिपोर्ट और इसके प्रभाव।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service