राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शनिवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम करीब 5 बजे एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने रात के लिए तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने लगीं और आसमान घने बादलों से घिर गया। इसके बाद बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश लगभग एक घंटे तक जारी रही। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के दौरान बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को दुकानों और शेड के नीचे रुकना पड़ा। कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। रात में गरज-चमक की संभावना मौसम विभाग ने राजगढ़ जिले के लिए रात के समय भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। विभाग ने लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। किसानों को भी अपनी फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
पश्चिम बंग दिवस पर तारकेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र को भी जलभरा का स्वाद चखाया गया था।
मोतिहारी.सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आयी मरीज के इलाज की बदहाली की तस्वीर ने जिले में अस्पताल के स्वास्थ्य
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service