Tranding

आंधी-बारिश में पेड़ गिरने से मौत को हाईकोर्ट ने माना प्राकृतिक आपदा, मुआवजा न देने का आदेश रद्द

बिलासपुर. प्राकृतिक आपदा से हुई मौत पर मुआवजा के लिए राज्य सरकार की नीति को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि आंधी-तूफान, तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ से गिरकर हुई मौत भी प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में आएगी. कोर्ट ने राजस्व विभाग द्वारा मुआवजा न देने का आदेश निरस्त करते हुए मृतक के बेटे को 30 दिन के भीतर चार लाख रुपये मुआवजा देने के कहा है. दरअसल, राजनांदगांव जिले के मोहला क्षेत्र निवासी अमर सिंह के पिता श्यामूराम मंडावी 16 जुलाई 2020 को पेड़ पर चढ़कर लाख निकाल रहे थे. इसी दौरान तूफान और तेज बारिश के कारण पेड़ से नीचे गिर गए. गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की और पोस्टमार्टम सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं. मृतक के बेटे अमर ने राज्य सरकार की प्राकृतिक आपदा राहत नीति के तहत चार लाख रुपये मुआवजे के लिए आवेदन किया. नायब तहसीलदार ने सभी दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा देने की अनुशंसा भी की, लेकिन अतिरिक्त कलेक्टर ने 1 फरवरी 2021 को यह कहते हुए दावा खारिज कर दिया कि पेड़ से गिरने से हुई मौत पर मुआवजे का प्रावधान नहीं है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी अतिरिक्त कलेक्टर के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई. सुनवाई के दौरान तर्क दिया गया कि 9 जून 2015 के राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा-6 के अनुसार आंधी-तूफान, अतिवृष्टि या बाढ़ के दौरान पेड़ या उसकी डाल गिरने अथवा ऐसी परिस्थितियों में हुई मृत्यु को दैवीय आपदा माना जाएगा. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में भी मौत आंधी-तूफान के कारण पेड़ से गिरने से हुई, इसलिए उसे प्राकृतिक आपदा से हुई मृत्यु माना जाएगा. कोर्ट ने अतिरिक्त कलेक्टर का आदेश निरस्त करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता को 30 दिन के भीतर चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए.

बिहार में खस्सी के मांस की जगह मुर्गा खिलाने पर बारातियों ने मचाया बवाल, जमकर चले लात-घूंसे और लाठी-डंडे

बिहार के सहरसा में मुर्गा की जगह खस्सी का मीट खिलाने पर बारातियों ने जमकर बवाल काट दिया। इस दौरान खूब लाठी, डंडे, लात, घुसे चले, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।

Jammu: बाबा बर्फानी के दर्शन को निकला नौवां जत्था, 8,500 से ज्यादा यात्री शामिल

अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साह, 8,500 से अधिक श्रद्धालु रवाना

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Nagpur News: संगठन को समर्पित जीवन और भारतीय जनता पार्टी में 38 वर्षों की सक्रिय यात्रा
E20 फ्यूल विवाद VS हकीकत
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट में रैली वाली जगह पर लगी रोक के आदेश को दी चुनौती
सूर्य-बुध की दुर्लभ युति आज, इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत
महिला टेस्ट मैच: ऐतिहासिक दिन से पहले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम में जोश भरा
6 छक्कों के बाद ब्रॉड की वापसी प्रेरणादायक: युवराज
FinecoBank के शेयरों में 2% की तेजी, UniCredit की संभावित रुचि की खबर
पुलिस पर फायर करने वाले बदमाश बाजार में लंगड़ाते रहे:2 व्यापारियों को गोली मारी थी, सीन रिक्रिएट करवाया; उसी दुकान पर ले गए जहां से रैकी की थी
सीएमपीएफओ वित्तीय अनियमितता: कोयला मंत्रालय ने तलब की 8 साल पुरानी सीएजी रिपोर्ट पर कार्रवाई

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service