Tranding

Jammu News: अमरनाथ यात्रा धीमी, अब सावन में शिवालयों में उमड़ रही आस्था

अमरनाथ यात्रा धीमी, अब सावन में शिवालयों में उमड़ रही आस्था

Baby Health: नौनिहाल की सांसों पर रखें नजर, तेज गति और गड़गड़ाहट; ये है निमोनिया का संकेत

सीने और पेट के बीच गहराई बने तो तुरंत हों सतर्क, समय पर इलाज न मिलने से स्थिति हो सकती है गंभीर।

सुरेश बादलीवाल कोटपूतली-बहरोड़ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने:बोले- बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे संगठन; 25 साल का संगठनात्मक अनुभव

कोटपूतली में आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों से पहले भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। नवगठित कोटपूतली-बहरोड़ जिले के लिए पार्टी ने सुरेश बादलीवाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर की गई है। भाजपा संगठन महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए। बादलीवाल की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बूथ अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक का सफर नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल का भाजपा संगठन में करीब 25 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2000 में विराटनगर में बूथ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक और संगठनात्मक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 से 2008 तक भाजपा युवा मोर्चा में मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली। बाद में वे संगठन के विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे। कई महत्वपूर्ण पदों पर कर चुके हैं काम सुरेश बादलीवाल ने वर्ष 2011 से 2013 तक मंडल महामंत्री, वर्ष 2012 में सूरजपोल कृषि उपज मंडी सदस्य, वर्ष 2018 से 2020 तक विराटनगर शहर मंडल अध्यक्ष और 2020 से 2022 तक किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने 2023 से 2025 तक जयपुर उत्तर देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष और फरवरी 2025 में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। बोले- बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे संगठन नियुक्ति के बाद कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मजबूती दिलाना रहेगी। नए जिले के गठन के बाद बदला संगठनात्मक ढांचा गौरतलब है कि संगठनात्मक बदलाव से पहले बानसूर और बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र अलवर उत्तर के अंतर्गत आते थे, जबकि कोटपूतली और विराटनगर जयपुर उत्तर देहात संगठन का हिस्सा थे। भाजपा ने आगामी चुनावों को देखते हुए नए जिले के अनुसार संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए कोटपूतली-बहरोड़ जिले के लिए कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
हर बार नई टेस्ट वाली साबूदाना खिचड़ी, 5 आसान रेसिपी जरूर करें ट्राई
‘गहलोत-डोटासरा में शीत युद्ध’, मदन दिलावर का तंज, बोले, ‘गर्मियों में चलता तो सेहत के लिए अच्छा रहता’
International Footwear Fair 2026: भारत मंडपम में 3 दिन लगेगा इंटरनेशनल फुटवियर मेला, 15 हजार से ज्यादा कारोबारी होंगे शामिल
Aaj ka Rashifal:4 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Bihar Panchayat Delimitation: पंचायतों के नए परिसीमन की तैयारी तेज, जानिए कैसे तय होंगी आपके गांव की नई सीमाएं
कोच बनने की अटकलों पर बेन स्टोक्स का जवाब वायरल, जानिए क्या बोले पूर्व कप्तान
जौनपुर डीएम ने की ओटीडी सेल की समीक्षा:जीडीपी आंकड़ों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया
शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का और निफ्टी 24,550 के नीचे फिसला; शयरों में 3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट
आकिब नबी की प्रेरक कहानी, दोस्त का साथ और पिता का फैसला बना टेस्ट टीम तक पहुंचने की कुंजी

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service