सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ विकास योजनाओं को गति देंThe post सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ विकास योजनाओं को गति दें appeared first on Prabhat Khabar.
बैतूल कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। भू-अभिलेख शाखा, खाद्य सुरक्षा, नाजिर और अभियोजन शाखा सहित कई विभागों के गलियारों में गंदगी मिली। कलेक्टर ने कार्यालयों की सफाई पर असंतोष व्यक्त किया। 23 कर्मचारियों पर जुर्माना कलेक्टर ने कुल 23 कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया। इसमें दो अधिकारियों को ₹1000-₹1000 और 21 अन्य कर्मचारियों को ₹200-₹200 का दंड शामिल है। जुर्माने की राशि संबंधित कर्मचारियों के वेतन से काटकर रेडक्रॉस सोसाइटी के खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों पर भी जुर्माना ओआईसी भू-अभिलेख, नाजिर और लोकसेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख अधिकारियों पर ₹1000 का जुर्माना लगाया गया। कलेक्ट्रेट के दूसरे माले पर रखे डस्टबिन कचरे से भरे पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया और तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कॉन्फ्रेंस रूम की सफाई पर संतोष कॉन्फ्रेंस रूम के सामने गमलों की सजावट और सफाई देखकर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया। वहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के माली को भी पुरस्कृत करने को कहा गया। कलेक्टर ने निर्वाचन शाखा सहित कई अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-फाइलिंग व्यवस्था के क्रियान्वयन की जानकारी ली और आवक-जावक शाखा के कर्मचारियों से डाक प्रेषण की प्रक्रिया के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान एडीएम वंदना जाट सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर ने जुर्माने के आदेश तुरंत जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन खबर लिखे जाने तक आदेश जारी नहीं हुए थे।
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अखिल भारतीय ओपन कराते स्पर्धा दुर्ग में विगत 6 और 7 दिसंबर को महिला कॉलेज सेक्टर 9 भिलाई में आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल, कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव के 25 खिलाडय़ों ने हिस्सा लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए 22 स्वर्ण, 19 रजत, 9 कांस्य पदक सहित कुल 43 पदक जीते। छत्तीसगढ़ टीम के कोच एवं राष्ट्रीय स्तर के कराते प्रशिक्षक शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उपलब्धि अर्जित की है। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के अलावा, अन्य कई राज्यों की टीमों ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुरुचि को काता एवं कुमेते में रजत, भाविका को काता में रजत, शिवांश को काता एवं कुमेते में स्वर्ण, मानविक सेठिया को काता एवं कुमेते में स्वर्ण, भैरूषी साहू को काता में स्वर्ण, कुमेते में रजत, लिमिशा को काता एवं कुमेते में कांस्य, श्रेष्ठ को काता में स्वर्ण, शिवम को काता में रजत, अथर्व को काता में रजत, कबीर को काता एवं कुमेते में स्वर्ण, कवीश को काता एवं कुमेते में स्वर्ण, बानीत को काता में रजत, कुमेते में स्वर्ण, वैशाली को काता व कुमेते में रजत पदक मिले।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service