Tranding

एन. रघुरामन का कॉलम:2025 एक स्लोगन के साथ विदा हो रहा है- मोबाइल फोन के परे भी जिंदगी है

प्रवेश द्वार पर लगे एक बड़े बोर्ड पर लिखा था कि ‘अपना मोबाइल फोन निकालें और मेरी तस्वीर लें’। रविवार ब्रंच के न्योते पर मैंने इन्हीं निर्देशों का पालन किया। वहां जो चल रहा था, उससे कई मेहमान चौंक गए। जी, हां। जैसे ही आप प्रवेश द्वार पर अभिवादन कर रहे महिला या पुरुष की तस्वीर लेते हैं तो वे बेहद शालीनता से आपके फोन के कैमरा लेंस पर एक छोटा-सा आयताकार स्टिकर चिपका देते हैं। किसी मेहमान ने इसका विरोध नहीं किया। दूसरे बोर्ड पर लिखा था कि ‘हर 20 मेहमानों पर एक फोटोग्राफर है- उनसे जितनी चाहें तस्वीरें खिंचवाइए।’ यह आइडिया बर्लिन, लंदन और न्यूयॉर्क के मशहूर क्लबों से लिया गया है, जो लंबे समय से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि वहां आने वाले मेहमानों के फोन इसी सहज तरीके से कवर्ड होने चाहिए- ताकि वो लोग तस्वीरें लेना छोड़ संगीत की धुनों पर नाचें। पहले इन क्लबों में फोन प्रतिबंधित ही थे, लेकिन अब उन पर स्टिकर लगाया जाता है। अब यही तरीका निजी और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में भी अपनाया जा रहा है, ताकि हर कोई मौजूदा पलों का आनंद ले सके। खासकर, बड़ी कंपनियों में उच्च पदों पर बैठे लोगों को यह डर न रहे कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर दिख जाएगी। अगर आप उनके साथ पिक्चर चाहते हैं, तो उनकी इजाजत लेनी होगी। वे पोज देंगे और आप तय फोटोग्राफर को बुलाकर फोटो खिंचवा सकते हैं। आखिरकार, 2025 एक नए थीम के साथ खत्म हो रहा है- मोबाइल फोन से परे भी एक जिंदगी है। लोग धीरे-धीरे महसूस करने लगे हैं कि पूरी तरह स्क्रीन पर टिकी जिंदगी, असल में जीवन है ही नहीं। रिसर्च के आंकड़े भी यही कहते हैं। सोशल मीडिया पर बिताया जाने वाला समय 2022 में चरम पर था और 2024 में इसमें 10% की गिरावट आई। अधिक वास्तविक अनुभवों की यह बढ़ती ललक डिजिटल तकनीक को नकारने या समय को फिर से 1995 में ले जाने का आग्रह नहीं, लेकिन कुछ तो ऐसा है- जो व्यक्तिगत अनुभवों की चाह बढ़ा रहा है। ऐसे अनुभव, जिन्हें भावी पीढ़ी को कहानी के जैसे सुनाया जा सके- जैसे हमारे ग्रैंड पैरेन्ट्स हमें बिना किसी फोटो साक्ष्य के सुनाया करते थे। आपने लंच में क्या खाया, इसकी तस्वीर पोस्ट करने में आपकी रुचि घट रही है तो ऐसे आप अकेले नहीं हैं। पिछले हफ्ते जयपुर की एक हाई-प्रोफाइल शादी में अच्छे पदों पर बैठे मेरे सैकड़ों दोस्तों ने तस्वीरें लीं, कई ने तो ली भी नहीं- लेकिन कभी पोस्ट नहीं की। मुंबई लौटते वक्त उन्होंने कुछ वीडियो तो डिलीट कर दिए गए, क्योंकि फोन का स्टोरेज समाप्त हो रहा था और वह क्लाउड स्पेस खरीदने के लिए कहने लगा। दो कारण हैं, जिनसे सभी वीडियोज को सहेजने या बाद में पोस्ट करने के प्रति रुचि घटी है। 1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना स्लॉप- भारी मात्रा में बना ऐसा कम गुणवत्ता वाला, जेनरिक और गलत डिजिटल कंटेंट- जिसमें कोई सार्थकता नहीं होती और महज क्लिक के लिए बना होता है। इसमें न डिजिटल क्वालिटी होती है, न भरोसा। 2. सोशल मीडिया में हाई-प्रोफाइल इंफ्लुएंसर्स का दबदबा, जिससे हम जैसे लोगों के लिए जगह ही नहीं बचती। अब सर्द सुबह में चाय की चुस्की लेते हुए मोबाइल निकाल देखना कि आपने पहले कितने ऐसे वीडियो शूट किए, जो अब अनदेखे और बेमतलब ही फोन में पड़े हुए हैं। अगर आप मुझसे सहमत हैं तो कैमरा पर स्टिकर लगाइए, पार्टियों में जाइए और दूसरों के साथ उन पलों का आनंद फिर से उठाइए। एक ऐसी कहानी, जिसे आप गर्व के साथ बच्चों को सुना सकें। फंडा यह है कि 2025 ने पर्दा गिरने से पहले हमें एक नई बात सिखाई है कि फोन और उससे जुड़ी आदतें 2026 और उससे आगे परेशानी बन सकती हैं। मोबाइल फोन से परे अनुभवों से भरी एक शानदार जिंदगी है। आप क्या सोचते हैं, मुझे लिखिए।

Vitamin D Foods: इन 10 फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल, धूप के बिना भी शरीर को मिलेगा भरपूर विटामिन-D

Vitamin D Foods: अगर आप भी विटामिन-D की समस्या से जुड़े रहे हैं तो धूप के अलावा इन 10 फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. जी हां, आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं ऐसे 10 फूड्स के बारे में जिसका सेवन करने से विटामिन D की कमी को झट से दूर करने में मदद मिलती है. The post Vitamin D Foods: इन 10 फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल, धूप के बिना भी शरीर को मिलेगा भरपूर विटामिन-D appeared first on Prabhat Khabar.

टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, हड़ताल पर बैठे

सूरजपुर में विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे बिजली के बारे में जानते तक नहीं है.

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:सांस्कृतिक कार्यक्रम से बुलाकर ले गया आरोपी, दो गिरफ्तार
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते PM मोदी का भाषण टला, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थागित
WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब खुद का अवतार बनाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
आखिर क्यों खास है DDC 0001 नंबर, जिसके लिए शख्स ने खर्च कर दिए 2.08 करोड़ रुपए
SBI मेन ब्रांच के सामने शिवा नगर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स का कारोबार, महिला समेत राहुल गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
SIR पर घबराईं ममता, BJP ने बताया– हताशा का चेहरा
PAN Card New Rules 2026: सावधान! 1 फरवरी से बदल गए नियम, पैन कार्ड में छोटी सी गलती पर लगेगा ₹10,000 का जुर्माना
बिहार में ब्लू ड्रम वाला कांड, प्रेमिका के पति के टुकड़े करने वाला प्रेमी दोषी करार, शव को गलाना चाहता था
हरिद्वार में गंगा की धारा बदलने से हुआ बवाल, उत्तराखंड और यूपी के बीच सीमा विवाद गहराया

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service