भास्कर संवाददाता | रायसेन सागर रोड पर बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सागर से भोपाल जा रही तेज रफ्तार यात्री बस का अगला टायर अचानक फट गया। जिस समय टायर फटा, उस वक्त बस 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। टायर फटते ही बस कुछ पल के लिए अनियंत्रित हो गई। लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए बड़ी मुश्किल से बस को सड़क किनारे नियंत्रित कर रोक लिया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई। घटना सागर रोड स्थित विद्युत ग्रामीण कार्यालय के सामने दोपहर करीब ढाई बजे की है। तेज धमाके की आवाज के साथ बस झटके से हिल गई, जिससे अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों को लगा कि अब बस पलट जाएगी। बस रुकते ही यात्री घबराहट में नीचे उतर आए। कुछ महिलाएं और बच्चे रोते हुए नजर आए। गैरतगंज से भोपाल जा रहे यात्री तीरथ सिंह और सौरभ जैन ने बताया कि टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि सभी दहशत में आ गए।
जिले के राघौगढ़ इलाके में ATM काटकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले ATM को काटने का प्रयास किया, जब वो उसमें सफल नहीं हुए, तो उसे रस्सी से बांधकर उखाड़कर के जाने की कोशिश की थी। हालांकि, वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के दो आरोपियों को पकड़ा है। बता दें कि मामला 3- 4 दिसंबर की रात का था। राघौगढ़ थानांतर्गत साडा कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में किन्हीं अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ कर एटीएम चोरी करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने रस्सी से बांधकर ATM को निकालने की भी कोशिश की। इस संबंध में एचडीएफसी बैंक शाखा साडा कॉलोनी की मैनेजर चंद्रिका शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। राघौगढ़ पुलिस ने बताया कि SP अंकित सोनी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राघौगढ थाना पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में राघौगढ़ SDOP दीपा डोडवे के नेतृत्व में थाना प्रभारी ट्रेनी DSP आनंद कुमार राय और उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसके लिए अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। साथ ही विभिन्न तकनीकि संसाधनों की मदद लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए। पुलिस द्वारा तकनीकि विश्लेषण के आधार पर आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल कार को ट्रेस करते हुए आरोपियों के संबंध में सुराग मिले। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि दो आरोपी कटनी जेल में बंद हैं। जानकारी मिलने पर राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी आरिफ पुत्र मोवीन खांन उम्र 35 साल निवासी रसूलपुर औरंगाबाद थाना मावनपुर जिला मेरठ (उप्र) और अहसान पुत्र कल्लू खान उम्र 35 साल निवासी नंगला राई थाना कैराना जिला सामली (उप्र) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राघौगढ़ में एटीएम चोरी करने के प्रयास की घटना के बाद एटीएम चोरी की इसी प्रकार की घटनाएं जबलपुर एवं कटनी में भी सामने आईं थीं। जिससे गुना पुलिस द्वारा जबलपुर एवं कटनी पुलिस को बदमाशों के हुलिए और घटना में इस्तेमाल वाहन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद दोनों बदमाशों को कटनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तहसील अभनपुर के ग्राम पचेड़ा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे लोगों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर के दौरान हल्का पटवारी ने 40 आय प्रमाण पत्र जारी किए। इसके अलावा कुल 13 नए आवेदन आए, जिनमें से 3 मामलों में फौती नामांतरण के आदेश दिए गए। अधिकारियों ने अन्य आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। नक्शा और रकबा त्रुटि सुधार, सीमांकन और डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका से जुड़े आवेदनों के लिए संबंधित लोगों को तहसील कार्यालय में आवेदन देने के निर्देश दिए गए। राजस्व शिविर से ग्रामीणों को अपने गांव में ही सुविधाएं मिलीं और कई प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सका।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service