कुनाल कपूर की यह Veg Korean Kimchi Recipe उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो घर पर ही कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं. आजकल भारत में कोरियन फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में किमची जैसी फर्मेंटेड डिश लोगों को खूब पसंद आ रही है. यह एक पारंपरिक कोरियन साइड डिश है, जो पत्तागोभी और मूली जैसी सब्जियों से बनाई जाती है और स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. कुनाल कपूर ने इस रेसिपी को भारतीय किचन के हिसाब से आसान और टेस्टी बनाया है, ताकि हर कोई इसे घर पर बिना किसी झंझट के बना सके. मसालों और फ्लेवर का बेहतरीन संतुलन इस किमची को और भी खास बनाता है, जिसे आप अपने रोजाना के खाने के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
Which Supplements Contain Toxic Ingredients: अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के हेल्थ अधिकारियों ने 29 तरह के सप्लीमेंट्स को लेकर चेतावनी जारी की है, क्योंकि इनमें जहरीले तत्व पाए जाने का खतरा है. ये सप्लीमेंट्स खुद को तेजोकोटे रूट या ब्राजील सीड बताकर बेचे जा रहे थे, जिन्हें आम तौर पर वजन घटाने और एंटीऑक्सीडेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन जांच में सामने आया कि इन प्रोडक्ट्स में असल में येलो ओलियंडर नाम का जहरीला पौधा मौजूद है. यह पौधा मेक्सिको और सेंट्रल अमेरिका में पाया जाता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है.
क्या होता है इससे नुकसान?
एफडीए के मुताबिक, येलो ओलियंडर का सेवन करने से शरीर पर गंभीर असर पड़ सकता है. इससे दिल, दिमाग और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. कई मामलों में कार्डियक अरेस्ट, पेट दर्द, उलझन और अन्य गंभीर लक्षण भी सामने आ सकते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं. ये सप्लीमेंट्स अमेजन, ईबे और एट्सी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ कई वेबसाइट्स पर बेचे जा रहे थे. अब एफडीए ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और इन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दें.
इसे भी पढ़ें-Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कुछ कंपनियों ने प्रोडक्ट वापस लेने का फैसला लिया
कुछ कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स को वापस मंगवाने (रिकॉल) का फैसला किया है, जबकि कई कंपनियों से संपर्क भी नहीं हो पाया या उन्होंने रिकॉल से इनकार कर दिया है. एफडीए ने यह भी कहा है कि अगर किसी ने इन सप्लीमेंट्स का सेवन किया है, तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे, भले ही अभी कोई लक्षण न दिख रहे हों. अगर किसी को गंभीर साइड इफेक्ट महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लें ..इस मामले की जांच 2023 में शुरू हुई थी, जब सीडीसी की रिपोर्ट में पाया गया था कि तेजोकोटे रूट के नाम पर बेचे जा रहे कुछ प्रोडक्ट्स में येलो ओलियंडर मिला हुआ है.एफडीए को आशंका है कि बाजार में मौजूद ऐसे और भी कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं, जो अलग-अलग नामों से बेचे जा रहे हैं लेकिन उनमें यही जहरीला तत्व हो सकता है.
दरअसल, येलो ओलियंडर का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि इसके जहरीले तत्व भूख कम करते हैं और उल्टी-दस्त जैसे लक्षण पैदा करते हैं, जिससे तेजी से वजन कम होता दिखता है. लेकिन यह तरीका बेहद खतरनाक है और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है. इन सप्लीमेंट्स की पहचान करना भी आसान नहीं है, क्योंकि येलो ओलियंडर के बीज दिखने में कुछ नेचुरल प्रोडक्ट्स जैसे कैंडलनट जैसे लगते हैं. यही वजह है कि लोग बिना जाने इन्हें इस्तेमाल कर लेते हैं.
इसे भी पढ़ें-दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
शहर में शादी के नाम पर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने खुद को दुल्हन बताकर युवक और उसके परिवार को झांसे में लिया। फर्जी वैवाहिक पंचनामा तैयार किया और लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। मामले में जिला कोर्ट इंदौर ने गंभीरता दिखाते हुए पुलिस थाना एमआईजी से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तलब की है। हाईकोर्ट एडव्होकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि एमआईजी क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि सागर निवासी आरती नाम की महिला ने 19 नवंबर 2019 को शादी का झांसा देकर उसे सागर बुलाया। यहां हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कराने के बजाय कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर वैवाहिक पंचनामा तैयार किया गया और इसे शादी का रूप दे दिया गया। इसके बाद महिला इंदौर आकर युवक के साथ रहने लगी। इस दौरान उसने चांदी की पायल, करधनी, बिछिया, सोने का मंगलसूत्र और करीब 40 हजार रुपए एफडी के नाम पर ले लिए। साथ ही घर में रखे करीब 30 हजार रुपए नकद भी गायब कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने कभी भी सात फेरे, सिंदूर, मंगलसूत्र जैसी वैवाहिक रस्में पूरी नहीं कीं। हर बार बहाने बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से भी बचती रही और बड़े समारोह में शादी करने की बात कहती रही। कोरोना लॉकडाउन के दौरान करीब 9 महीने तक साथ रहने के बाद 15 अगस्त 2020 को महिला अपने पिता के साथ सागर जाने का कहकर चली गई और फिर लौटकर नहीं आई। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। कानूनी सलाह में खुला फर्जीवाड़ा पीड़ित ने जब वकीलों से सलाह ली, तब पता चला कि नोटरी कागजों पर किया गया वैवाहिक पंचनामा कानूनी रूप से मान्य ही नहीं है। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि वह शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुआ है। कोर्ट पहुंचा मामला, पुलिस से जवाब तलब पुलिस में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अपने वकीलों एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे और डॉ. रूपाली राठौर के माध्यम से जिला कोर्ट इंदौर में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और चोरी का परिवाद पेश किया। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए एमआईजी थाने से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। कुन्हारे ने बताया की हिंदू विवाह अधिनियम के तहत किसी भी हिंदू लड़के-लड़कियों की अग्नि के समक्ष सप्तपदी, सात फेरे, मांग में सिंदूर,मंगलसूत्र पहनाने सहित चलित मान्यताओं अनुसार शादी की शर्तों का पालन करना जरूरी होता है, तभी वैध संपन्न शादी मानी जाती है। किसी भी स्टाम्प और कागज पर की गई नोटराइज शादी या तलाक गैरकानूनी है। जिसको लेकर माननीय हाई कोर्ट इंदौर ने भी दिनांक 31-12-2020 एक केस आदेश पारित करते हुए में कोर्ट में बार बार ऐसी फर्जी शादी की केस आने का उल्लेख करते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी लॉ डिपार्टमेंट ऑफ मध्य प्रदेश को सख्त गाइडलाइन जारी करने के लिए निर्देशित किया है। नोटरी शादी मान्य नहीं हाई कोर्ट एडवोकेट रूपाली राठौर ने बताया कि भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस डिपार्टमेंट ऑफ लीगल अफेयर्स ने भी दिनांक 10-10-2024 को एक मेमोरेंडम जारी किया हैं, जिसमें नोटरी एक्ट का उल्लेख कर चुकी नोटरी महोदय मैरिज ऑफिसर के रूप में नियुक्त नहीं किए गए बताते हुए मेमोरेंडम जारी किया गया है। ये खबर भी पढ़ें... लुटेरी दुल्हन का एक शादी का चार्ज 50 हजार रुपए भोपाल के छोला से पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन अनुराधा को फर्जी शादी करने के लिए 50 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस मान रही थी कि अनुराधा गैंग के लिए सिर्फ एक मोहरा है, लेकिन उसके मोबाइल की जांच के बाद पता चला कि वह सक्रिय सदस्य की तरह काम कर रही थी। उसने एक एजेंट को धमकाते हुए कहा- जल्दी मेरी शादी करवा रहे हो या फिर किसी और एजेंट से बात करूं? ये मैसेज अनुराधा के फोन में मिला है।पूरी खबर पढ़ें
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service