Tranding

गर्मी में परफेक्ट लंच: शाही नवरत्न पुलाव की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

गर्मियों के मौसम में दोपहर के वक्त कुछ भारी या ज्यादा मसालेदार खाने का मन नहीं करता. लेकिन रोज-रोज वही सादी दाल और उबले चावल खाकर भी जुबान का स्वाद बोरिंग हो जाता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि लंच में ऐसा क्या बनाया जाए जो बनाने में आसान हो, पेट के लिए हल्का [...]

कोटपूतली में मादक पदार्थों की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई:झोलाछाप डॉक्टर्स, नशीली दवाओं, अवैध शराब पर विशेष निगरानी के निर्देश

कोटपूतली में जिला स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एन-कोर्ड) समिति की बैठक हुई। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने की, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से बैठक हुई। बैठक में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, नशीली दवाओं के दुरुपयोग,अवैध शराब कारोबार, जागरूकता अभियान और निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने ड्रग इंस्पेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में अनाधिकृत डॉक्टर्स और अवैध रूप से संचालित औषधि विक्रेताओं (झोलाछाप) के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित घटक युक्त दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी रखने को कहा। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर ने आबकारी विभाग को सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर अवैध शराब बिक्री करने वालों और हथकड़ शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड में नियमित निगरानी बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, आमजन की सहभागिता बढ़ाने तथा युवाओं एवं छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने नियम विरुद्ध संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। एसपी सतवीर सिंह ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर जोर देते हुए हथकड़ शराब बनाने वालों, हुक्का बार संचालकों तथा ई-सिगरेट, वीड, ड्रग्स, गांजा एवं नशीली टेबलेट्स के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Ludhiana पुराने समय की याद दिलाता पोस्टबॉक्स

लुधिअना Ludhiana शहर के एक शांत कोने में जंग लगा लाल पोस्टबॉक्स समय के साथ झुका हुआ है। कभी पॉलिश किया हुआ और गर्व से भरा हुआ, अब इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता, इसकी जगह पर शायद ही कभी लिफाफे डाले...

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, 28 मई तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
कोटपूतली में मादक पदार्थों की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई:झोलाछाप डॉक्टर्स, नशीली दवाओं, अवैध शराब पर विशेष निगरानी के निर्देश
Ludhiana पुराने समय की याद दिलाता पोस्टबॉक्स
सड़क बनाने की वजह से उड़ रही धूल राहगीरों को इससे रोज हो रही परेशानी
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मोदी-जयशंकर संग इन मुद्दों पर होगी अहम बैठक
AIIA और CIMAP के बीच MoU पर चर्चा:लखनऊ में आयुर्वेद को वैज्ञानिक आधार देने की तैयारी
IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर लखनऊ बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल, PBKS के लिए करो या मरो मुकाबला
श्रीधाम एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव, 30 मई से लगेंगे नए LHB कोच; बढ़ेंगी बर्थ और सफर होगा ज्यादा सुरक्षित
निर्जला एकादशी का महत्व: बिना जल के व्रत क्यों माना जाता है सबसे कठिन और सबसे फलदायी?

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service