Tranding

Somwar Ke Upay: सोमवार को शिवलिंग चढ़ाएं ये 6 सामग्री, जीवन की बाधाएं और मन की चंचलता होगी कम!

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन शिवलिंग पर 6 सामग्रियों को सच्चे मन से अर्पित करें तो जीवन की सभी बाधाओं का अंत होता है और मन की चंचलता धीरे-धीरे कम होने लगता है.

कल्याणपुर के लोगों को मुफ्त इलाज की सौगात:CSJMU की पहल पर लगा मेगा हेल्थ कैंप; बुजुर्गों का बीपी-फिजियोथेरेपी और बच्चों के आंखों की हुई जांच

शहर के कल्याणपुर इलाके में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ी और सराहनीय पहल देखने को मिली। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस विभाग की ओर से इंदिरा नगर, मुखर्जी विहार स्थित रतन आर्बिट में एक रविवार शाम 4 बजे विशाल मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में इलाके के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सेहत से जुड़ी जांचें करवाईं। इस स्वास्थ्य शिविर की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि यहाँ स्थानीय लोगों के लिए कई तरह की मेडिकल जांचें बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई गईं। कैंप में आए लोगों के लिए फिजियोथेरेपी परीक्षण, आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच और न्यूट्रिशन की खास व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम ने लोगों को अलग-अलग मौसमी और गंभीर बीमारियों से बचने के उपाय भी समझाए। बुजुर्गों को सिखाए गए एक्सरसाइज के तरीके, मापा गया बच्चों का पोषण स्तर शिविर में पहुंचे बच्चों और वयस्कों के वजन व लंबाई को नापकर उनके पोषण स्तर की सटीक जांच की गई, ताकि खान-पान में जरूरी सुधार किए जा सकें। वहीं, बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलावों और दिक्कतों से जूझ रहे बुजुर्गों का विशेष शारीरिक और रक्तचाप परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें उचित इलाज की सलाह देने के साथ-साथ कुछ जरूरी शारीरिक व्यायाम के तरीके भी सिखाए, जिससे वे उम्र के इस पड़ाव में भी खुद को फिट रख सकें। आंखों की जांच के साथ डायबिटीज-बीपी के खतरों पर किया जागरूक कैंप में आंखों की समस्याओं को लेकर भी विशेष टीम मौजूद रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पास और दूर की नजर जांची गई और उनकी जरूरत के हिसाब से चश्मे का नंबर तय किया गया। इसके अलावा कलर ब्लाइंडनेस की भी जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को बेहद आसान भाषा में समझाया कि कैसे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां हमारी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती हैं और इनसे बचने के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए। संस्थान के डॉक्टरों की टीम ने संभाली कमान कल्याणपुर के इस पूरे स्वास्थ्य शिविर का सफल संचालन स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस संस्थान के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी के नेतृत्व में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा किया गया। कैंप में आए स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि घर के पास ही इस तरह की बेहतरीन और मुफ्त जांच सुविधाएं मिलने से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी राहत मिली है।

मुजफ्फरनगरः अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर शाहपुर लौटे अमन सैनी, फूल-मालाओं से हुआ ऐतिहासिक स्वागत

मुजफ्फरनगर। शाहपुर नगर निवासी अमन सैनी ने भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत अपनी सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर घर लौटने पर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। उनके शाहपुर पहुंचते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और नगरवासियों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए देश सेवा के उनके जज्बे को सलाम किया। स्वागत समारोह देशभक्ति के नारों और शुभकामनाओं के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अमन सैनी, पूर्व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी के परिवार से हैं और संजय सैनी के पुत्र हैं। एक किसान परिवार से निकलकर भारतीय सेना तक का उनका सफर क्षेत्र के ...

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Babar Azam Century: बाबर आजम का लौटा फॉर्म, कप्तानी मिलते ही चला बल्ला, इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक
आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री को कोर्ट का समन
आज का महाउपाय: अगर किसी मुकदमे में अनावश्यक फंस गए हों तो क्या उपाय करें?
रियल एस्टेट में जॉन अब्राहम का बढ़ा दबदबा, अब 84 करोड़ रुपये में खरीदा बंगला
सिक्किम टनल हादसा, 13 की मौत, मीथेन गैस के बीच 25 मजदूरों की तलाश जारी
उत्तराखंड में MBBS दाखिले की राह हुई आसान: इस बार 1,080 कम अभ्यर्थी हुए सफल, सीटों की संख्या भी बढ़ी
Dhanbad News : मजदूर की बेटी पूनम ने नीट क्वालिफाई किया, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा जिला प्रशासन
’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान में बी.एन.आई. क्रिस्टल्स ने दी अपनी सहभागिता
Quick Cooking Tips: घर पर मिनटों में बनाएं Tasty Achari Paneer Papad Roll, मानसून का बढ़ेगा मजा

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service