Tranding

नेटफ्लिक्स की नई लीगल ड्रामा सीरीज IKKA:सनी देओल बनाम अक्षय खन्ना, मजबूरी में मर्डर आरोपी का केस लड़ता ईमानदार वकील, रिश्ते उसूल दांव पर

नेटफ्लिक्स ने अपनी आने वाली ओरिजिनल लीगल ड्रामा सीरीज ‘IKKA’ का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में सनी देओल और अक्षय खन्ना पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे। कहानी एक ऐसे मशहूर और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मजबूरी में एक मर्डर केस के आरोपी का बचाव करना पड़ता है। खास बात यह है कि यही आरोपी वह शख्स है, जिसका करियर वकील ने अतीत में तबाह कर दिया था। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब यह वकील हालात के दबाव में अपने ही उसूलों से समझौता करने पर मजबूर हो जाता है। केस हारने की कीमत इतनी भारी है कि उसे अपनी प्रतिष्ठा, परिवार और जिंदगी की सबसे अहम चीजें खोने का डर सताने लगता है। ऐसे में वह कानून के हर दांव-पेंच का इस्तेमाल करता है, चाहे वह नैतिक हो या नहीं। सीरीज को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने, जबकि इसकी स्क्रिप्ट अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है। ‘IKKA’ को Alchemy Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। इससे पहले यही टीम नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘महाराज’ पर भी काम कर चुकी है। कास्ट की बात करें तो सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा सीरीज में दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी सिर्फ कोर्टरूम बहस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें निजी रिश्तों, पुराने जख्मों और वैचारिक टकराव को भी अहम जगह दी गई है। सीरीज का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें कोर्टरूम की सख्त बहस, किरदारों के बीच तनाव और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट की झलक मिलती है। ‘IKKA’ में एक पिता की अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद को भी दिखाया गया है, जहां हर फैसला उसे सही और गलत के बीच खड़ा कर देता है। नेटफ्लिक्स की यह सीरीज लीगल ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक इंटेंस और गंभीर कहानी लेकर आ रही है, जिसमें हर मोड़ पर नया सवाल खड़ा होता नजर आएगा

Ank Jyotish 4 February: मूलांक 7 और 8 वालों को घरों के काम होंगे पूरे, मूलांक 6 वालों को बचत में से पैसे निकालने पड़ेंगे, मूलांक 5 वालों को जमीन खरीदने का मिलेगा मौका, पढ़ें अंक ज्योतिष

Ank Jyotish 4 February 2026: ज्योतिषाचार्य चिराग दारूवाला के अनुसार, आज का दिन मानसिक स्पष्टता, रणनीतिक सोच और धैर्य पर ज़ोर देता है. अधिकार वाले लोग और लंबे समय से अटके मामले, खासकर नंबर 1, 7, 8 और 9 वालों के लिए, अनुकूल दिशा में आगे बढ़ेंगे, जिससे राहत और प्रगति मिलेगी. आर्थिक रूप से, दिन मिला-जुला रहेगा - जबकि कुछ नंबरों को प्रॉपर्टी, प्रमोशन, कर्ज चुकाने या किस्मत में अचानक बदलाव से जुड़े मौके मिलेंगे. वहीं दूसरों को बढ़ते खर्चों और बचत में से पैसे निकालने की ज़रूरत के कारण दबाव महसूस हो सकता है. जन्मतिथि से जानिए मूलांक 1 से 9 तक के वालों का आज का अंक ज्योतिष.

चिरमिरी में कालरीकर्मी के घर लाखों की चोरी:परिवार इलाज कराने बिलासपुर गया था, घर की रोशनदान तोड़कर घुसे थे चोर

चिरमिरी के SECL जीएम कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में एक कालरीकर्मी के सूने मकान से लाखों रुपए की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने 22 से 25 लाख रुपए की सोने-चांदी के जेवरात, कैश और दो लैपटॉप चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार इलाज के लिए बिलासपुर गया हुआ था। दरअसल, पोड़ी थाना क्षेत्र के जीएम कॉम्प्लेक्स स्थित सी-टाइप कॉलोनी में रहने वाला सरकार परिवार 28 जनवरी को इलाज के लिए बिलासपुर गया था। चोरों ने मकान के खाली होने का फायदा उठाकर 1 फरवरी की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान का रोशनदान तोड़कर घुसे चोरों ने पहले मकान का रोशनदान तोड़ा और फिर लोहे की रॉड से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने तीन अलमारियों के ताले तोड़े और उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, लगभग 20 हजार रुपए कैश और दो लैपटॉप लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत 22 से 25 लाख रुपए है। लौटने पर हुई चोरी की जानकारी चोरी की जानकारी मिलने पर सरकार परिवार बिलासपुर से चिरमिरी लौटा। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि, कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां, दीवान और किचन का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिससे यह प्रतीत होता है कि चोरों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का दावा कर रही है। इस चोरी की घटना के बाद SECL जीएम कॉम्प्लेक्स कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
जशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:सांस्कृतिक कार्यक्रम से बुलाकर ले गया आरोपी, दो गिरफ्तार
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते PM मोदी का भाषण टला, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थागित
WhatsApp में आया कमाल का फीचर, अब खुद का अवतार बनाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
आखिर क्यों खास है DDC 0001 नंबर, जिसके लिए शख्स ने खर्च कर दिए 2.08 करोड़ रुपए
SBI मेन ब्रांच के सामने शिवा नगर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स का कारोबार, महिला समेत राहुल गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
SIR पर घबराईं ममता, BJP ने बताया– हताशा का चेहरा
PAN Card New Rules 2026: सावधान! 1 फरवरी से बदल गए नियम, पैन कार्ड में छोटी सी गलती पर लगेगा ₹10,000 का जुर्माना
बिहार में ब्लू ड्रम वाला कांड, प्रेमिका के पति के टुकड़े करने वाला प्रेमी दोषी करार, शव को गलाना चाहता था
हरिद्वार में गंगा की धारा बदलने से हुआ बवाल, उत्तराखंड और यूपी के बीच सीमा विवाद गहराया

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service