राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर ने पहली बार छात्र-छात्राओं, फैकल्टी, स्टाफ के लिए अच्छी पहल प्रारंभ की है। पहला मेडिकल विश्वविद्यालय है, जो उल्लेखनीय काम करने पर न केवल सम्मानित करेगा बल्कि स्कोरिंग अंक भी मिलेंगे। इसके लिए संबद्धता प्राप्त एवं संघटक कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं, फैकल्टी, स्टाफ और शोधार्थी शामिल है। विशेष दिवस जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी और स्थापना दिवस पर सम्मानित करेगा। यह निर्णय विश्वविद्यालय की विद्या परिषद की मीटिंग में लिया गया है। यहां तक कि रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए सीड मनी दस लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। हैल्थ से जुड़ी डिजीज, पॉलिसी, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, क्वालिटी युक्त मेडिकल शिक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 75 हजार, राष्ट्रीय स्तर पर 50 हजार एवं स्टेट लेवल पर आयोजित कान्फ्रेंस के लिए 25 हजार रुपए की राशि मिलेगी। इसके अलावा पेटेंट कॉपी राइट के लिए प्रोसेसिंग चार्ज का 50 फीसदी दिया जाएगा। हालांकि विद्या परिषद की मीटिंग में हुए निर्णय को बॉम और फाइनेंस कमेटी में भी रखा जाएगा। एक नजर में RUHS मेडिकल कॉलेज 38, सात डेंटल, 224 नर्सिंग, 355 फार्मेसी तथा 19 मान्यता प्राप्त संस्थान। “पहला मेडिकल विवि है, जो उल्लेखनीय काम करने पर न केवल सम्मानित करेगा, बल्कि स्कोरिंग अंक भी देगा। मेडिकल कान्फ्रेंस के लिए सहयोग करेगा।” -डॉ. प्रमोद येवले, कुलगुरु, आरयूएचएस “विश्वविद्यालय ने छात्रों, फैकल्टी स्टाफ, शोधार्थियों एवं संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए 15 अगस्त, 26 जनवरी और स्थापना दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों और शोधार्थियों को फायदा मिलेगा।” -हरफूल फंकज, रजिस्ट्रार, आरयूएचएस
भैरूंदा| तहसील कार्यालय के भृत्य रामस्वरूप पंवार 30 अप्रैल को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर कार्यालय में विदाई समारोह हुआ। साथियों ने उनके अनुशासन और निष्ठा को याद किया। भावभीनी विदाई दी। रामस्वरूप पंवार ने शासकीय सेवा 3 जनवरी 1986 को शुरू की थी। करीब 40 साल के करियर में उन्होंने नर्मदापुरम और भैरूंदा एसडीओ कार्यालय में सेवाएं दीं। सहयोगियों के मुताबिक चार दशकों में उनके खिलाफ कभी शिकायत नहीं आई। कोई विवाद नहीं हुआ।
-पीडियाट्रिक ट्रायेज की सुविधा शुभारम्भ, बालरोग चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ करेंगे प्रारम्भिक मूल्यांकन सेहत टाइम्स लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एंव शिशु स्टेट रेफरल चिकित्सालय में 5 मई को पीडियाट्रिक ट्रायेज का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर प्रो0(डा0) सी0एम0 सिंह द्वारा किया गया। संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति ...
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service