Tranding

Lucknow News: रोबोटिक सर्जरी ने लाैटाई मासूम की मुस्कान, छह वर्षीय बच्चे की किडनी बचाई

रोबोटिक सर्जरी ने लाैटाई मासूम की मुस्कान, छह वर्षीय बच्चे की किडनी बचाई

Jammu News: सचिन रैना बने लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी

श्रीसांवलियाजी के भंडार से अब तक निकले 25.81 करोड़ रुपए:अभी नोटों, चिल्लर और सोने-चांदी की गिनती बाकी, बैंक में जमा कराई गई राशि

मेवाड़ के कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी मंदिर में भगवान के भंडार से निकलने वाली दान राशि लगातार बढ़ती जा रही है। चतुर्दशी को खोले गए भंडार की गिनती का दूसरा राउंड बुधवार शाम तक पूरा हुआ, जिसके बाद मंदिर को इस महीने अब तक कुल 25 करोड़ 81 लाख 46 हजार 200 रुपए की प्राप्ति हो चुकी है। हालांकि यह आंकड़ा अभी अंतिम नहीं है, क्योंकि भंडार में मौजूद काफी नोटों और चिल्लर की गिनती अभी बाकी है। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने और चांदी का वजन भी किया जाना बाकी है। दूसरे राउंड में 8.26 करोड़ रुपए की हुई गिनती बुधवार सुबह राजभोग आरती के समय श्रीसांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की मौजूदगी में भंडार की काउंटिंग शुरू की गई। काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर और प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक की उपस्थिति में खत्म हुई। दूसरे राउंड में 8 करोड़ 26 लाख 46 हजार 200 रुपए की राशि की गणना की गई। गिनती पूरी होने के बाद इस राशि को नियमानुसार संबंधित बैंकों में जमा करा दिया गया। मंदिर प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। पहले राउंड की राशि जोड़ने पर आंकड़ा पहुंचा 25.81 करोड़ रुपए मंदिर प्रशासन के अनुसार इससे पहले भंडार की गिनती के पहले राउंड में 17 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि की गणना की जा चुकी थी। पहले और दूसरे राउंड की राशि को मिलाने पर अब तक कुल 25 करोड़ 81 लाख 46 हजार 200 रुपए की दान राशि सामने आ चुकी है। हालांकि अभी भंडार में मौजूद छोटे-बड़े नोटों और चिल्लर की गिनती का काम जारी है। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किए गए सोने-चांदी के आइटम्स और अन्य कीमती सामानों का वजन भी किया जाना है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही अंतिम आंकड़ा सामने आएगा। मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भंडार की गिनती के साथ मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक प्रोग्राम भी जारी रहे। ओसरा पुजारी ने रोज की तरह भगवान श्री सांवलिया सेठ की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराया और आकर्षक श्रृंगार किया। इसके बाद भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। दिनभर राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ बनी रही।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
मूलांक 8 अंक ज्योतिष 18 जून: आज शनि की वजह से अटकेंगे काम, पेमेंट में देरी और स्लो रिजल्ट बढ़ाएगा तनाव, पढ़ें सलाह
सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग
तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन में प्राथमिक शीतलक पंप परीक्षण सुविधा का किया गया उद्घाटन
24 KM माइलेज, सनरूफ....कीमत ₹7.23 लाख! मिडिल क्लास के लिए बेस्ट हैं ये सब-कॉम्पैक्ट SUV
मुरादाबाद में नव विवाहिता से मारपीट:दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, चार पर केस
अन्नपूर्णा भंडार का पैसा कब आयेगा आपके खाते में, शुभेंदु अधिकारी ने बता दी तारीख
LPG: दिल्ली-मुंबई में रेट 1000 के नीचे, पहाड़ों पर 1100 के पार बिक रहा सिलेंडर
ट्रेन में दो यात्रियों ने टॉयलेट में बैठकर की यात्रा, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा
दिल्ली-NCR में क्या आज फिर होगी बारिश? IMD ने दिया ताजा अपडेट

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service