Tranding

मेरठ में नौकरी के पहले दिन सेल्सगर्ल से छेड़छाड़:दुकानदार पर मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

मेरठ में महिला सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि नौकरी के पहले दिन ही दुकान मालिक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवती ने शास्त्री कोठी निवासी मुकेश की टेंट हाउस की दुकान पर काम के लिए संपर्क किया था। दुकानदार ने उसे नववर्ष से काम शुरू करने को कहा। तय समय पर युवती पहले दिन शाम को दुकान पर पहुंची। आरोप है कि दुकान के भीतर अकेला पाकर दुकानदार ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया और बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी दुकानदार धमकियां देता हुआ दुकान छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद युवती ने परिजनों को जानकारी दी और ब्रह्मपुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सर्द रात में फुटपाथ पर ठिठुर रहे थे बेसहारा लोग, रेन बसेरा में मिलेगा कंबल और गर्म भोजन

रतलाम में खुले में सो रहे लोगों को समझाइश देकर भेजा रेन बसेरा, महिला अधिकारी ने अलाव और गर्म पानी व्यवस्था करने के दिए निर्देश.

जबलपुर के कमानिया गेट पर दुकान में दो पक्षों में टकराव

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित कमानिया गेट के पास बड़कुल होटल के सामने गाली-गलौज को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते जैन समाज के सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए. झगड़े की खबर मिलते ही पांच थानों की पुलिस मौके पहुंच गई और लोगों को समझाइश देने की कोशिश की जब वे नहीं माने तो जमकर लाठियां चलाई. देखते ही देखते अफरातफरी व भगदड़ मच गई.जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी राजकुमार जैन रात करीब 11 बजे बड़कुल स्वीट्स पहुंचे थे. वहां मौजूद मैनेजर रोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. राजकुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई. विवाद बढऩे पर रोहित ने किसी को कॉल किया. उसके साथी बेसबॉल के बैट लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट की. घटना को लेकर जैसे ही जैन समाज के लोगों को पता चला तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और मैनेजर रोहित राजपूत के साथियों पर टूट पड़े. जान बचाकर युवक दुकान में घुस गए. राजकुमार जैन का आरोप है कि मारपीट के दौरान समाज विशेष के खिलाफ अपशब्द कहे गएए जिससे जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई. एक अन्य आरोपी बड़कुल स्वीट्स के अंदर छिप गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए भीड़ अंदर घुसने लगी तो पुलिस ने रोका. विवाद और बढ़ गया लिहाजा पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. बताया जा रहा है कि अगर पुलिस आरोपियों को छुड़ाकर थाने नहीं ले जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी. देर रात करीब 1 बजे जैन समाज के लोग कमानिया गेट पर जमा हो गए. भीड़ आरोपी को फौरन गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उग्र हो गई. पुलिस ने पहले समझाइश देकर शांति बनाए रखने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने एक युवक से मारपीट शुरू कर दी. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. मौके पर भगदड़ के हालात बन गए. कुछ लोग घायल हुएए पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है. हंगामा बढ़ता देख मौके पर दो एडिशनल एसपीए चार सीएसपी सहित 8 से अधिक थानों और पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल लगाया गया. पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया सहित अन्य गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैए ताकि किसी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री से माहौल और खराब न हो.3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 2 की गिरफ्तारीएडिशनल एसपी सिटी आयुष गुप्ता ने बताया कि राजकुमार जैन की शिकायत पर फिलहाल तीन लोग अतुल पटेल, रोहित राजपूत और सचिन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियेां का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान कुछ लोग गिरकर घायल हुए हैं. हालांकि अभी तक किसी को गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर अनिल गौर और कुछ पुलिसकर्मियों के मेडिकल परीक्षण कराए जा रहे हैं.जैन समाज बोला, किसी नहीं की गई है तोडफ़ोड़-जैन समाज के लोगों का आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया था. किसी तरह की तोडफ़ोड़ नहीं की गई. पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए जैन युवकों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ नाबालिगों को भी चोटें आई हैं. आरोप है कि जिन लोगों ने पहले बेसबॉल के बैट से हमला किया पुलिस ने उन्हें बचा रही है. घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है. समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जैन समाज ने ऐलान किया है कि वे इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षकए आईजी कार्यालय और जरूरत पडऩे पर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगेए ताकि समाज की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके.

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
2 रुपये की गोली 21 रुपये में बेचकर, कैसे 600-1100% मुनाफा कमा रहीं फार्मा कंपनियां, महिला सांसद ने संसद में उठाए सवाल
दिल्ली कैपिटल्स की दहाड़! चौथी बार WPL फाइनल में पहुंची टीम, RCB से भिड़ने को बेताब
T20 वर्ल्ड कप देखने का हो गया जुगाड़! इस कंपनी ने लॉन्च किया केवल 44 रुपये वाला प्लान, फ्री मिलेगा JioHotstar
पटना-इंदौर एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट कर रहा था दुर्लभ कछुओं की तस्करी, भोपाल में RPF के हत्थे चढ़ा
दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में लगाया सोलर सिस्टम, वन्यजीवों को प्यास बुझाने के लिए मिलेगा स्वच्छ पानी!
टेनेट ने जर्मन राज्य को अपने जर्मन व्यवसाय में 25.1% हिस्सेदारी बेची
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की दर्दनाक मौत
पाली के युवाओं को मिलेगा प्रधानमंत्री से मिलने का मौका:माय भारत पोर्टल पर ‘बजट क्वेस्ट–2026’ प्रश्नोत्तरी शुरू, सवालों के देंगे होंगे आंसर
PPC 2026: एग्जाम वॉरियर्स का इंतजार खत्म, PM मोदी के साथ 6 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा, जानिए कैसे और कहां?

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service