टीकमगढ़ के मातृ धाम छिपरी में सात दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 9 से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। शनिवार को छिपरी गांव में मां शारदा की पहाड़ी पर स्थित कार्यक्रम स्थल पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें संत श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार ने महोत्सव के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। दो साल पहले इसी पहाड़ी पर 70 फीट ऊंची भगवान सदाशिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा, जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 9 फरवरी को लीलाधर रैकवार और उनकी टीम से होगी। इसके बाद 10 फरवरी को मुस्कान प्रजापति, 11 फरवरी को रवि अहिरवार और 12 फरवरी को जितेंद्र कुमार चौरसिया अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। 13 फरवरी को कविता शर्मा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। महोत्सव के दौरान 14 फरवरी को प्रख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे। महाशिवरात्रि के दिन, यानी 15 फरवरी को सुबह 6 बजे से शिवार्चन का आयोजन किया जाएगा। इसी शाम इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन अपने भजनों से दर्शकों का मन मोहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराज ने बताया कि पहाड़ी पर मां शारदा के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में सकारात्मक लेखन को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्र भी स्थापित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि मां शारदा की पहाड़ी प्राकृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध है और यह वर्तमान में जिले के एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही है।
रांची, छह फरवरी (भाषा) झारखंड के कोडरमा जिले के एक छोटे से गांव से दस आदिवासी बच्चे एक साथ लापता हो गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वे सभी विशेष रूप से संवेदनशील आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के [...]
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरकार को भिखारी और छोटा आदमी कहा है। निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने सरमा पर हमला बोला है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service