Aaj Ka Mithun Rashifal 11 March: ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि उन जातकों के लिए आज का दिन विशेष राहत भरा है, जो पिछले कुछ समय से गृह क्लेश या पारिवारिक तनाव के कारण मानसिक रूप से परेशान थे. उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गी होने से आपके लिए शांति और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.
ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गए। वर पक्ष ने जब दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से किसी शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा है। इसलिए मैं उसके साथ जाकर अपनी जिंदगी खराब करना नहीं चाहती हूं। घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के मना करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को समझाया। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि आपस में बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे सहित सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए जाने से मना कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगन-फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन उसके (दुल्हन) पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में होने की बात कही थी। गिर्राज की प्रेमिका का कहना है कि गिर्राज से एक डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है, लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है, जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया। दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलतीदुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी। सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया- शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता लगा कि पति का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।
भिंड जिले के असवार थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लहार स्थित एसडीओपी कार्यालय के सामने चक्का जाम कर दिया और नामजद एफआईआर की मांग की। करीब दो घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर परिजन शांत हुए, जिसके बाद शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। असवार निवासी फरियादी शैलेन्द्र कुमार जाटव ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे गांव का ही रहने वाला पुणेन्द्र सिंह चौहान उनके बड़े भाई सतीश कुमार उर्फ गब्बू को अपने साथ ले गया था।पुणेन्द्र ने सतीश को ट्रक में तूड़ी (भूसा) भरने के काम के लिए बुलाया था। शैलेन्द्र के मुताबिक, पुणेन्द्र ने उसे भी साथ चलने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। चचेरे भाई से मिली मौत की सूचना, अस्पताल में मिला शव शैलेन्द्र ने बताया कि घटना के कुछ समय बाद उनके ताऊ के बेटे रवि जाटव ने सूचना दी कि गब्बू की मौत हो गई है और उसका शव लहार अस्पताल में रखा है।सूचना मिलते ही परिवार के लोग लहार अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुणेन्द्र जब भी गाड़ी भरवाता है, तो अपने साथ 3-4 अज्ञात लोगों को भी ले जाता है। एसडीओपी कार्यालय के बाहर 2 घंटे तक चक्का जाम सतीश की मौत को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लहार पहुंचकर एसडीओपी कार्यालय के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। विरोध के चलते करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला जाम, जांच शुरू जाम की सूचना मिलते ही लहार एसडीओपी, तहसीलदार, आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय और असवार थाना प्रभारी नितेन्द्र मावई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद मृतक के भाई और परिजन शांत हुए तथा जाम खोल दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव का मेडिकल पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service