बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसरा स्थित बालाजी बलदेव धाम में 9 जून को एक निर्धन कन्या का विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस पुण्य अवसर पर क्षेत्र के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। धाम के संचालक ललितेश्वरानंद महाराज द्वारा जारी आमंत्रण में बताया गया है कि विवाह समारोह से संबंधित कार्यक्रम का ...
कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर वर्ष 2026 के लिए खुली, पारदर्शी और समयबद्ध स्थानांतरण नीति तत्काल लागू करने की मांग की है। पत्र में जांगड़े ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लाखों शासकीय कर्मचारी और अधिकारी शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से खुली ट्रांसफर नीति नहीं होने के कारण कर्मचारियों में व्यापक असंतोष है। उन्होंने लिखा कि सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से कर्मचारियों, शिक्षक संगठनों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा लगातार ज्ञापन और मांग पत्र मिल रहे हैं। इनमें पारदर्शी और न्यायसंगत स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जा रही है। गृह जिले से दूर कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी पत्र में उल्लेख किया गया है कि कई कर्मचारी वर्षों से अपने गृह जिले से दूर सेवाएं दे रहे हैं। पति-पत्नी अलग-अलग जिलों में पदस्थ हैं, जिससे पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी कर्मचारियों को करना पड़ रहा है। चुनावी साल का भी दिया हवाला कांग्रेस विधायक ने पत्र में कहा है कि यदि इस वर्ष कर्मचारियों को स्थानांतरण का लाभ नहीं मिला तो अगले वर्ष चुनावी तैयारियों के चलते तबादलों की संभावना कम हो जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को वर्ष 2026 में खुली ट्रांसफर नीति लागू होने की उम्मीद है। सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खुली, पारदर्शी और समयबद्ध स्थानांतरण नीति तत्काल लागू की जाए। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी और शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा।
नीट पेपर लीक को लेकर पूरे देश में युवाओं का गुस्सा बढ़ रहा है। दिल्ली के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने अगले आंदोलन की तारीख और जगह की घोषणा कर दी है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service