Tranding

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 जुलाई, 2026)

Today 11 July 2026 horoscope in Hindi : माह का पहला दिन, 11 जुलाई 2026, शनिवार का दिन क्या लाया है आज मेष से लेकर मीन राशि के लिए, यहां जानें डेली होरोस्कोप के अनुसार वेबदुनिया ज्योतिष चैनल में दैनिक राशिफल के बारे में एकदम सटीक जानकारी...

रेडियो में लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए

डौंडी| राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पंचायत डौंडी के सभागार में जनपद स्तरीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौड़ो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में लखपति दीदी अभियान के अंतर्गत महिलाओं ने अपने संघर्ष से सफलता तक के सफर की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। अवारी एवं कोटागांव संकुल की क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, कैडर तथा लखपति दीदियां कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, तकनीकी सहायक एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन तथा महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंजुम बानो मेमन व नरेंद्र साहू ने आभार व्यक्त किया।

कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व पार्षद ने बांटे फर्जी नियुक्ति पत्र:ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो खुली पोल, पीड़ित बोला- अधिकारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं

बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व पार्षद एडमिन हरमन पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगा है। मिशन कंपाउंड निवासी डार्विन डेविस की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी एडमिन हरमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पीड़ित ने इस मामले में कैंटोनमेंट बोर्ड के कुछ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। पार्टी में हुई थी मुलाकात, नौकरी दिलाने का दिया भरोसा मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस निवासी डार्विन डेविस ने बताया कि उन्होंने और उनके भाई ने नर्सिंग का कोर्स किया है। करीब एक साल पहले एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में उनकी मुलाकात एडमिन हरमन से हुई थी। उस समय हरमन ने खुद को कैंटोनमेंट बोर्ड का पार्षद बताते हुए कहा कि बोर्ड में मृतक आश्रित कोटे की कई नौकरियां निकलनी हैं और वह दोनों भाइयों की नौकरी लगवा सकता है। 10 लाख रुपये लेकर कराया दस्तावेज जमा डार्विन का आरोप है कि एडमिन हरमन ने दोनों भाइयों की नौकरी लगाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद वह उन्हें कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय ले गया, जहां कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कराई गई। वहीं उनके दस्तावेज भी जमा कराए गए। कुछ समय बाद उनके घर डाक से नियुक्ति पत्र पहुंचा, जिसे देखकर उन्हें भरोसा हो गया कि नौकरी लग गई है। ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो पता चला नियुक्ति पत्र फर्जी डार्विन ने बताया कि जब वह नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग के लिए कैंट स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने पत्र को फर्जी बता दिया। यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका कहना है कि नौकरी के भरोसे उन्होंने उधार और लोन लेकर एडमिन हरमन को रुपये दिए थे। रुपये मांगे तो दी जान से मारने की धमकी पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने एडमिन हरमन से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने शहर कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसएसपी से शिकायत करने पर जांच कराई गई और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। वीडियो और लेनदेन के सबूत पुलिस को सौंपे डार्विन का दावा है कि उन्होंने अलग-अलग किस्तों में करीब 10 लाख रुपये दिए। इनमें से करीब 6 लाख रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है। इतना ही नहीं, उन्होंने कई बार रुपये देते समय चोरी-छिपे वीडियो भी बनाई थी। पुलिस जांच के दौरान उन्होंने बैंक रिकॉर्ड, वीडियो और अन्य दस्तावेज साक्ष्य के रूप में सौंपे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। दो और लोगों से भी लिए रुपये डार्विन का आरोप है कि उनके अलावा उनके दो दोस्तों से भी एडमिन हरमन ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे। उन्हें भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने इसी तरह कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल पीड़ित ने दावा किया कि जब एडमिन हरमन उन्हें कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय ले गया था, तब अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात की थी और उनके दस्तावेज भी कार्यालय में जमा कराए गए थे। ऐसे में उनका कहना है कि पूरे मामले में कुछ अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस का क्या कहना है शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, एडमिन हरमन के खिलाफ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने इसी तरह अन्य लोगों से भी ठगी की है या नहीं।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
Nagpur News: संगठन को समर्पित जीवन और भारतीय जनता पार्टी में 38 वर्षों की सक्रिय यात्रा
E20 फ्यूल विवाद VS हकीकत
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट ने कलकत्ता हाईकोर्ट में रैली वाली जगह पर लगी रोक के आदेश को दी चुनौती
सूर्य-बुध की दुर्लभ युति आज, इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत
महिला टेस्ट मैच: ऐतिहासिक दिन से पहले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम में जोश भरा
6 छक्कों के बाद ब्रॉड की वापसी प्रेरणादायक: युवराज
FinecoBank के शेयरों में 2% की तेजी, UniCredit की संभावित रुचि की खबर
पुलिस पर फायर करने वाले बदमाश बाजार में लंगड़ाते रहे:2 व्यापारियों को गोली मारी थी, सीन रिक्रिएट करवाया; उसी दुकान पर ले गए जहां से रैकी की थी
सीएमपीएफओ वित्तीय अनियमितता: कोयला मंत्रालय ने तलब की 8 साल पुरानी सीएजी रिपोर्ट पर कार्रवाई

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service