आम आदमी को त्वरित न्याय दिलाने के लिए अदालतों में संचार तकनीक और एआई का इस्तेमाल बढ़ रहा है। देश भर में 8396 अदालतों में आधुनिक तकनीक के जरिए इंसाफ की रफ्तार भी बढ़ रही है। इसमें राजस्थान सबसे आगे है। ई-कोर्ट्स मिशन मोड प्रोजेक्ट के ताजा आंकड़ों में डिजिटल अदालती ढांचे के विस्तार में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में 1098 कोर्ट डिजिटल हो चुके हैं।इनमें सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में हैं। इसके बाद जोधपुर, उदयपुर और श्रीगंगानगर जिले हैं। इस तरह की अदालतों को कंप्यूटरीकरण, वाइड एरिया नेटवर्क कनेक्टिविटी, डिजिटल फाइलिंग, ई भुगतान, वर्चुअल और हाइब्रिड सुनवाई, अभिलेखों का डिजिटलीकरण और केस सूचना प्रगाली से मजबूत बनाया जा रहा है। सभी हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शामिल है। अकेले राजस्थान में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश से भी ज्यादा कोर्ट ई कोर्ट बन चुके हैं। यहां कुल 1098 अदालती प्रतिष्ठान कार्यरत हैं। यह संख्या देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से लगभग दोगुनी है यूपी में ऐसे कोर्ट 584 ही हैं। दूसरे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में 277 और गुजरात में 467 डिजिटल सुविधायुक्त कोर्ट हैं। इसी तरह हरियाणा में 158 और पंजाब में 200 कोर्ट इसी श्रेणी के हैं। प्रदेश के अलग अलग जिलों में राजधानी 19 राज्यों के ई-कोर्ट से ज्यादा राजस्थान में विकसित हो गए हैं। अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, दादरा नागर और हवेली, दमन और दीव में पांच पांच भी ऐसे कोर्ट नहीं है। लक्षद्वीप में 6 और लद्दाख में 10 कोर्ट हैं। अरुणाचल, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम में 50 से कम और जयपुर में सबसे ज्यादा कोर्ट हैं। जयपुर जिले में 33, जयपुर मेट्रो प्रथम में 30 और जयपुर द्वितीय में 25 ई कोर्ट हैं। वहीं, अजमेर में 36, अलवर में 39, बालोतरा में 11, बांसवाड़ा में 22, बारां में 25 बाड़मेर में 14, ब्यावर में 15देश के 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में डिजिटल सुविधा वाले कोर्ट की संख्या एक हजार से कम है। अकेले राजस्थान में एक हजार से ज्यादा कोर्टभरतपुर में 30, भीलवाड़ा में 41 बीकानेर में 27, बूंदी में 26, चित्तौड़गढ़ में 38, चूरू में 27 दौसा में 24, डीग में 20, धौलपुर में 24, डीडवाना कुचामन में 20 डूंगरपुर में 17, श्रीगंगानगर में 41 हनुमानगढ़ में 32, जैसलमेर में 14 जालोर में 19, झालावाड़ में 28, झुंझुनूं में 30, जोधपुर जिला में 20, जोधपुर मेट्रो में 18, करौली में 22, खैरताल तिजारा में 23, कोटा में 32, कोटपुतली बहरोड़ में 16, नागौर में 19, पाली में 33, फलोदी में 10, प्रतापगढ़ में 18, राजसमंद में 24, सलूंबर में 7, सवाई माधोपुर में 22, सीकर में 36, सिरोही में 21, टॉक में 31 और उदयपुर में 38 ऐसे कोर्ट हैं। इन कोर्ट को पूरी तरह हाईटेक बनाया है। ई-कोर्ट्स प्रोजेक्ट के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ई-फाइलिंग का उपयोग तेजी से बढ़ा है। अब गवाहों को दूर-दराज के इलाकों से कोर्ट आने की जरूरत नहीं पड़ती, जेलों व अदालतों के बीच भी अब वीडियो लिंक से सुनवाई हो रही है।
बंगाल में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इस फैसले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हैं और उन्होंने इसे लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि इस कदम से संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लर्री पोरा इलाके में तीन होटलों में भीषण आग लग गई है। आग बुझाने के लिए पहलगाम, सल्लार, अनंतनाग और अश्मुकाम से दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए बचाव और बुझाने का अभियान जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें... अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में 4 मजदूरों की मौत अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के नीति विहार में लैंडस्लाइ के दौरान एक दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ईटानगर कैपिटल रीजन (ICR) के SP जुम्मार बसर ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए इस लैंडस्लाइड में, साइट पर काम कर रहे सात लोग मलबे के नीचे दब गए। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई, जब लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे कीचड़ और मलबा नीचे खिसक आया और मजदूर उसमें फंस गए। उन्होंने बताया कि बचाव दल बाद में सातों मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने में कामयाब रहे, लेकिन डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। जम्मू के पास तेज रफ्तार बस ने SUV को टक्कर मारी, 2 की मौत, 29 घायल जम्मू शहर के बाहरी इलाके में जोरियां-अखनूर सड़क पर एक यात्री बस की SUV से टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 29 अन्य घायल हो गए। यह हादसा कोटगढ़ी इलाके में हुआ। बस जोरियां के सीमावर्ती इलाके से अखनूर जा रही थी और बताया जा रहा है कि वह बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी। बस की एक स्कॉर्पियो गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क से फिसलकर पलट गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि 11 घायल लोगों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल अखनूर ले जाया गया, जबकि 18 अन्य को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल जम्मू ले जाया गया। महाराष्ट्र के नागपुर में पिकअप जीप पलटने से 26 लोग घायल महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वर्धा नदी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप जीप पलटने से 26 मजदूर घायल हो गए, जिनमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं। ये मजदूर गाड़ी में ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे, और गाड़ी बेलौना गांव की ओर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मोवाड़ में वर्धा नदी के पास ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे की जानकारी मिलने के बाद, नारखेड़ पुलिस स्टेशन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को पास के एक अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद, उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर के GMCH में रेफर कर दिया गया। तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट आयरलैंड डायवर्ट एयर इंडिया का एक A350 विमान सोमवार को एक तकनीकी खराबी के कारण आयरलैंड के शैनन डायवर्ट कर दिया गया। विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था। सूत्रों के अनुसार, विमान में लगभग 300 लोग सवार थे। शैनन डायवर्ट किए जाने से पहले यह विमान लगभग छह घंटे तक हवा में रहा। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट AI102, जो 15 मार्च को न्यूयॉर्क (JFK) से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी, में एक संभावित तकनीकी खराबी का संदेह होने पर उसे एहतियातन आयरलैंड के शैनन शहर में डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया के उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप, विमान की अभी व्यापक तकनीकी जांच की जा रही है, जिसमें पूरा होने में थोड़ा अतिरिक्त समय लगेगा। एयर इंडिया ने कहा कि उसके एयरपोर्ट पार्टनर, शैनन एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रियों और क्रू को पूरी सहायता देने के लिए काम कर रहे हैं। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को भोजन और जलपान उपलब्ध कराया गया, साथ ही इमिग्रेशन और कस्टम की प्रक्रिया पूरी करने में उनकी मदद के लिए भी व्यवस्था की गई। महाराष्ट्र के दहिसर में डंपर ट्रक की टक्कर से डिलीवरी मैन की मौत सोमवार दोपहर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के दहिसर इलाके में एक 28 साल के डिलीवरी मैन की मौत हो गई। उसकी स्कूटर को पीछे से एक डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी थी।अधिकारी ने पीड़ित की पहचान समीर शेख के रूप में की, जो अंधेरी की जूहु गली का रहने वाला था। दहिसर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में चेक नाके के पास हुई। डंपर ट्रक का ड्राइवर अकबर पठान (43), जो मौके से फरार हो गया था, उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service