उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। हुंडई शोरूम में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से बुधवार देर रात चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी स्थित पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया के घर के बाहर हुई। वे रात करीब 11 बजे अपनी HF Deluxe (MP09VA9213) बाइक खड़ी कर सोने चले गए थे। रात करीब 3:34 बजे एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा। उसने मास्टर चाबी से बाइक का हैंडल लॉक खोल लिया। आरोपी बिना स्टार्ट किए ही बाइक को वहां से ले गया। बेटी ने सुनी चोर की आहट दूसरी मंजिल पर सो रही पुष्पेंद्र सिंह की बेटी को कुछ आहट सुनाई दी। उसने तुरंत अपने पिता को जगाया और बाइक चोरी होने की जानकारी दी। जब तक वे नीचे पहुंचे, चोर मौके से फरार हो चुका था। चोरी की यह वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी नारंगी रंग की शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश घटना की जानकारी मिलते ही फरियादी ने रात में ही चिमनगंज थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया है कि चोरी हुई बाइक पूर्व में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड थी और पिछले लगभग 5 वर्षों से पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया के उपयोग में थी।
पंजाब के हालात बहुत बिगड़ चुके हैं, अब ठीक करने की जरूरत: फतेह जंग बाजवा
Aaj Ka Dhanu Rashifal 2 April 2026: आज का धनु राशि राशिफल 2 अप्रैल 2026 गुरुवार: ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता। रिश्तों में धैर्य और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतें, रचनात्मकता से लाभ होगा।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service