ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के तत्वावधान में “सप्तम कालिदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन” का आयोजन 11 और 12 जुलाई 2026 को मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) सभागार नेहरू नगर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से करीब 400 ज्योतिषाचार्य, विषय-विशेषज्ञ और शोधार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन के संयोजक ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम ने बताया कि आयोजन ज्योतिष महर्षि पं. अयोध्या प्रसाद गौतम और प्रख्यात पंचांगकार पं. सूर्यकांत चतुर्वेदी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहेगा। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय “वर्तमान विश्व परिदृश्य में ज्योतिष का योगदान” रखा गया है, जिस पर विद्वान अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे और समकालीन मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। इस आयोजन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से ज्योतिष के अलग-अलग आयामों पर मंथन होगा। विद्वानों द्वारा शोध पत्र वाचन, परिचर्चा और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे शोधार्थियों और युवा ज्योतिषियों को दिशा मिल सके। आम लोगों के लिए भी खुला मंच सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण आम नागरिकों के लिए रखा गया सत्र है। 11 जुलाई को शाम 5 बजे से आम लोग भी इसमें शामिल होकर देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्यों से सीधे संवाद कर सकेंगे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। 30 जून तक पंजीयन का मौका सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो चुकी है, जो 30 जून 2026 तक जारी रहेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक विद्वानों और इच्छुक प्रतिभागियों से इसमें भागीदारी की अपील की है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन के जरिए भोपाल एक बार फिर ज्ञान और परंपरा के संगम का केंद्र बनने जा रहा है, जहां प्राचीन ज्योतिष विज्ञान को आधुनिक संदर्भों में समझने और परखने का प्रयास किया जाएगा।
रांची, 5 मई (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता तरुण महतो की पुलिस हिरासत में बुरी तरह पिटाई के मामले में सख्त रुख अपनाया है।
मेष- सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6 वृष- शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। मनोविनोद बढ़ेगे। व्ययाधिक्य [...]
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service