Tranding

विकसित कृषि संकल्प अभियान 20 मई तक

राजनांदगांव| कृषि विभाग द्वारा जिले में खरीफ पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन 5 से 20 मई तक किया जाएगा। जिले में कुल 96 ग्रामों में शिविर होंगे। हर ब्लॉक के 24 ग्रामों का चयन किया गया है। शिविरों में किसानों को एक ही मंच पर ​समाधान मिल सकेगा।

सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण

सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण

रामकथा संग्रहालय में अब वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित होंगी धरोहर:अयोध्या में शुरू हुई हाईटेक संरक्षण लैब, सदियों पुरानी पांडुलिपियों और पुरावशेषों का होगा संरक्षण

अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में देश की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोग से संग्रहालय परिसर में अत्याधुनिक संरक्षण लैब स्थापित की गई है। यहां अब सदियों पुरानी पांडुलिपियों, दुर्लभ पुरावशेषों और ऐतिहासिक धरोहरों को वैज्ञानिक तकनीकों की मदद से सुरक्षित रखा जाएगा। रविवार को आईजीएनसीए की विशेषज्ञ टीम विशेष उपकरणों के साथ संग्रहालय पहुंची और संरक्षण कार्य का शुभारंभ किया। नई लैब में संग्रहालय में मौजूद हर धरोहर की तकनीकी जांच की जाएगी। सुरक्षित वस्तुओं को साफ-सफाई और विशेष प्रक्रिया के बाद प्रदर्शनी में रखा जाएगा, जबकि क्षतिग्रस्त धरोहरों का संरक्षण आधुनिक तकनीक और न्यूनतम रासायनिक प्रयोग के जरिए किया जाएगा। आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचेगी विरासत राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विश्व स्तर पर पहचान बना रही है। ऐसे में यहां मौजूद धरोहरों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि नई संरक्षण लैब में तापमान, नमी और अन्य तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि दुर्लभ दस्तावेज और पुरावशेष खराब न हों। विशेषज्ञों की टीम समय-समय पर धरोहरों की स्थिति की निगरानी भी करेगी। माना जा रहा है कि यह पहल अयोध्या की ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान देने के साथ शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
विकास मार्ग का करोड़ों का सुंदरीकरण बर्बाद, असामाजिक तत्वों और अतिक्रमण से बदहाली
Pilibhit News: कुशल कामगारों को विदेश में काम करने का मिलेगा मौका
Aaj Ka Bhavishyafal Mesh, Vrishabh, Mithun Rashi 12 May 2026: धन लाभ के योग हैं, करियर में सफलता मिलेगी
Bahraich News: सड़क पर आकर बैठा बाघ, थम गए वाहन
एम्स रायपुर में पीडियाट्रिक न्यूट्रिशन कोर मीट:बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक्सपर्टस ने दिए सुझाव, कुपोषण और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर पर चर्चा
PURNIA : कलाभवन साहित्य विभाग में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर स्मृति व्याख्यान एवं काव्य गोष्ठी आयोजित || GS NEWS
नॉर्थ ईस्ट का चाणक्य या सियासत का शाहरुख खान...नरसिम्हा राव की वो सलाह और कैसे इस शख्स ने असम को BJP के लिए गुजरात बना दिया
सुशासन तिहार 2026: 13 मई को बोडोकछार, चोंगरीबहार, बगीचा और कोतबा में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर....
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर स्टूडेंट्स ने दिखाया इनोवेशन का दम:डीडवाना में लगे वैज्ञानिक मॉडलों के मेले, नवाचार को मिला मंच

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service