भास्कर संवाददाता| खरगोन निमाड़ अंचल के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए गुरुवार को एक बेहद गौरवशाली और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। अपनी खास तीखापन और चटक लाल रंग के लिए देश-दुनिया में मशहूर खरगोन जिले की लाल मिर्ची को आधिकारिक रूप से जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) मिल गया है। इस प्रतिष्ठित टैग के मिलने से अब खरगोन की मिर्ची को वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट ब्रांड के रूप में नई पहचान मिलेगी। निमाड़ फ्रेश एग्रीकल्चर डेवलपमेंट फार्मर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने जीआई टैग के लिए आवेदन किया था और वह करीब तीन साल से इसके लिए प्रयासरत थे। खरगोन की लाल मिर्ची की तीन प्रमुख विशेषता हैं। पहला उसकी एसएचयू वैल्यू 70 से 80 हजार होने से उसका तीखापन अच्छा है। कॉलर वैल्यू 70 से 80 है और डंडीदार मिर्ची को किसान खेत से ही डंडी तोड़कर देते हैं। इतना ही नहीं बारिश के मौसम यानि ऑफ सीजन में मिर्ची आने से भी इसकी अधिक मांग रहती है। खरगोन जिले की बेड़िया मिर्ची मंडी को देश की दूसरी सबसे बड़ी मिर्ची मंडी माना जाता है। यहां की मिर्ची अपने खास स्वाद, तीखेपन और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण पहले से ही देश के कई राज्यों सहित विदेशों में भी निर्यात की जाती रही है। अब मिर्ची को जीआई टैग मिलने से किसानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उचित दाम और पहचान मिलेगी। अभी यह मिर्ची यूरोप के अलावा चीन, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया, दुबई, श्रीलंका, टर्की, मैक्सिको आदि देशों में जाती है।
बंदी को लेकर 6 थाना क्षेत्र साकची, बिस्टुपुर, मानगो, सोनारी, कदमा, एमजीएम में धारा 163 लागू
Aaj Ka Tula Rashi Rashifal 3 July 2026 शुक्रवार: आज तुला राशि के जातकों को संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। सूझबूझ से हर स्थिति को संभालेंगे, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। शाम तक अच्छी खबर संभव है।
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service