Tranding

दिल्ली में 28.87 करोड़ का चावल घोटाला

जांच के मुताबिक ओपन मार्केट सेल स्कीम के नियमों के तहत केवल राज्य सरकारें ही बिना ई-नीलामी के चावल के आवंटन के पात्र थे.

डोटासरा बोले- टिकट कटने वालों की नाराजगी जायज:योग्य का हक छूटता है तो नाराज होगा ही; कहा- राहुल गांधी के लिए मेडल की तरह एफआईआर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता। किसी योग्य व्यक्ति का हक अगर कहीं छूट जाता है तो स्वाभाविक है कि उसे नाराज़गी होगी ही, लेकिन हमारा धर्म और फर्ज़ बनता है कि उनकी नाराजगी को दूर करें। शहरी निकाय चुनाव में टिकटों को लेकर कांग्रेस में सामने आ रही नाराजगी और बागियों को लेकर डोटासरा ने मंगलवार को यह कहा। वहीं राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने के बाद केंद्र सरकार और बीजेपी पर भी डोटासरा ने पलटवार किया है। डोटासरा ने कहा- राहुल गांधी ने जब जातिगत भेदभाव करने पर बजरंग दल और आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाई, सरकार ने आरएसएस और बजरंग दल पर कार्रवाई करने की बजाय राहुल गांधी पर ही एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन राहुल गांधी निडर व्यक्ति हैं, वे देश के लिए लड़ते हैं, FIR उनके लिए मेडल की तरह है। इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा। डोटासरा ने कहा- बीजेपी और आरएसएस की सोच नाथूराम गोडसे की है जबकि कांग्रेस की सोच महात्मा गांधी की है। इनकी राजनीति धर्म, जाति, ऊंच नीच के आधार पर समाज को बांटने की है। इनकी पॉलिसी यही है कि इस देश में एससी- एसटी नहीं होना चाहिए। डोटासरा जयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष जूली मंदिर गए तो गंगाजल छिड़का, वही अब खड़गे के साथ किया डोटासरा ने कहा- हमारे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक मंदिर में गए थे उसके बाद भाजपा के नेताओं ने मंदिर में गंगाजल छिड़क कर इसका शुद्धिकरण किया था, अब ऐसा ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ किया गया है। किसी बीजेपी नेता ने इसकी निंदा नहीं की। बीजेपी, आरएसएस सोच बदलें डोटासरा ने कहा- बीजेपी और आरएसएस को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। अब देश का युवा उठ खड़ा हुआ है। जिन लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक शब्द भी नहीं लिखा जाता था , आज लाखों लोग उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। केंद्र सरकार तानाशाह की तरह राज कर रही है। विपक्ष और लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाने का काम कर रहे हैं,लेकिन इतिहास में बड़े-बड़े तानाशाह नहीं रह पाए,लोकतंत्र में ताकत जनता के पास होती है. पीछे से चोरी करना इनकी आदत बन गई है डोटासरा ने कहा- राजस्थान की 309 निकायों में कांग्रेस ने पूरी पारदर्शिता के साथ करीब साढ़े 11 हजार सिंबल बांटे हैं। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस पार्टी ने इतने सिंबल दिए हों। 50 प्रतिशत से ज्यादा युवाओं को टिकट देने का काम किया है। दूसरी तरफ ओसियां में दोपहर 3:30 बजे बाद बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस के पहरे में सिंबल जमा करवाना लोकतंत्र पर धब्बा है। भाजपा ने सत्ता के दुरुपयोग से कई जगहों पर शर्मनाक काम किया है, पीछे से चोरी करना इनकी आदत बन गई है। क्योंकि ये लोग जानते हैं कि बीजेपी के पास जनता को बताने के लिए न विकास है, न इंफ्रास्ट्रक्चर और ना कोई ठोस नीति। ढाई साल में इस सरकार ने सिर्फ कोरी बातें और झूठे दावे किए हैं। जनता सब देख रही है, और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Shimla News: शोध में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की वकालत

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के वाणिज्य विभाग में पीएच.डी. शोध-पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक का विषय शोध में गुणवत्ता एवं मौलिकता की संस्कृति का निर्माण रहा।

John Doe

Comments (Please Share your views)

Follow Us

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020

Tranding News

Advertisement

Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Get In Touch

Ashok nager, Delhi, India

909 505 9818

info@indiannews20.online

Follow Us
Flickr Photos
प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति
लखनऊ में स्वाइन फ्लू जांच की मनमानी वसूली पर रोक:निजी अस्पतालों में RTPCR की अधिकतम दर 3 हजार तय, 4 नए केस मिले
राहुल गांधी पर FIR पर बोले सिद्धू मूसेवाला के पिता:भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आया, देशभर में हो रही आलोचना
विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर, राज्यपाल डेका ने बताई प्राथमिकता
शुक्र का राशि परिवर्तन कल, नवंबर तक इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा
आसानी से टमाटर के छिलके कैसे निकालें? देखिए वीडियो
UP में 3 से 17 सितंबर तक HPV टीकाकरण अभियान:14 साल की 10 लाख बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने लगेगी डोज
RPF ASI वीरेंद्र तिवारी को मिला सम्मान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बहादुरी की तारीफ
दिल्ली में 28.87 करोड़ का चावल घोटाला

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service