िसटी िरपोर्टर| बेगूसराय एआईएसएफ और एआईवाईएफ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसबीएसएस कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व एआईएसएफ के जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने किया। प्रदर्शन के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता करते हुए एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं पर हुए हमले की घटना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। एआईवाईएफ के जिला सचिव धीरेंद्र कुमार और एआईएसएफ के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के लिए विभिन्न तरीके अपना रही है। उन्होंने कहा कि नीट समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्र-युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र-युवा संगठनों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में एआईएसएफ राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान, विपिन कुमार, जीडी कॉलेज इकाई सचिव अंकित कुमार, साहिल कुमार आदि थे।
पुंछ इलेवन, हीरानगर और बंधु रख ने जीते मैच, जीएनएन जम्मू हॉकी लीग में हुए तीन मुकाबले
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13 दिसंबर 2020
Indian News 20 द्वारा इस दिन पोस्ट की गई रविवार, 13

© India News 20. All Rights Reserved. Design by PPC Service